The Wayback Machine - https://web.archive.org/web/20080512204924/http://php-gyan.blogspot.com/

Wednesday, November 7, 2007

[प्रारंभिक] पीएचपी इंक्लूड-२ (PHP Include Function - 2)

गत्यात्मक कार्य करने के लिए एक फाईल पर काम न कर अगर एक से ज्यादा फाईल का प्रयोग कर उन को एक जगह पुकारा जाए तो काम भी आसान हो जाता है, और गलती ढ़ूँढ़ना भी आसान हो जाता है। पिछले लेख में हम यह सीख चुके हैं।

 

पिचले लेख में सीखा हुआ बेकार साबित हो सकता है अगर पुकारी फाईल मौज़ूद न हो। उसका उपाए है। फाईल अगर हो, तो ही पुकारें।

 

कैसे करें

जो फाईल इंक्लूड करनी है उसे बनाएँ

sample.php

<?

echo "यह दूसरी फाईल से आ रहा है।";

?>

अगर यह फाईल ब्राउज़र पर देखेंगे तो यह दिखेगा -

यह दूसरी फाईल से आ रहा है।

मुख्य फाईल

index.php

<?

echo "मुख्य पृष्ट";

if (file_exists("sample.php")):   
include("sample.php");
endif;

?>

अगर यह फाईल है, ब्राउज़र पर ऐसे दिखेगी -

मुख्य पृष्ट

यह दूसरी फाईल से आ रहा है।

अगर यह फाईल नहीं है, ब्राउज़र पर ऐसे दिखेगी -

मुख्य पृष्ट

एचटीएमएल जो बनता है उस से यह पता नहीं लगाया जा सकता कि, क्या इंक्लूड किया जा रहा है।

इस से पेज बनने के समय में कोई फरक नहीं पड़ता।

[प्रारंभिक] पीएचपी इंक्लूड (PHP Include Function)

गत्यात्मक कार्य करने के लिए एक फाईल पर काम न कर अगर एक से ज्यादा फाईल का प्रयोग कर उन को एक जगह पुकारा जाए तो काम भी आसान हो जाता है, और गलती ढ़ूँढ़ना भी आसान हो जाता है।

 

कैसे करें

 

जो फाईल इंक्लूड करनी है उसे बनाएँ

sample.php

<?

echo "यह दूसरी फाईल से आ रहा है।";

?>

अगर यह फाईल ब्राउज़र पर देखेंगे तो यह दिखेगा -

यह दूसरी फाईल से आ रहा है।

 

मुख्य फाईल

index.php

<?

echo "मुख्य पृष्ट";

include 'sample.php';

?>

अगर यह फाईल ब्राउज़र पर देखेंगे तो यह दिखेगा -

मुख्य पृष्ट

यह दूसरी फाईल से आ रहा है।

एचटीएमएल जो बनता है उस से यह पता नहीं लगाया जा सकता कि, क्या इंक्लूड किया जा रहा है।

इस से पेज बनने के समय में कोई फरक नहीं पड़ता।

Sunday, November 4, 2007

[प्रारंभिक] पीएचपी - अंकगणितीय तुलना प्रचालक (PHP Comparison Operators)

दो चीजों में तुलना करना एक अहम हिस्सा है, किसी भी प्रोग्राम का। यहाँ देखें पाँच मुख्य प्रचालक जो तुलना में प्रयोग होते हैं।

 

मानें: $x = 14 and $y = 7;

अंकगणितीय प्रचालक

प्रचालक क्या उदाहरण
+ जोड़ $x + $y = 21
- घटा $x - $y = 7
* गुना $x * $y = 118
/ भाग $x / $y = 2
% मापांक $x % $y = 0

Saturday, November 3, 2007

[प्रारंभिक] पीएचपी में वैरियेबल (PHP Variables)

वैरियेबल का प्रयोग वस्तु संजोने के लिए होता है।

यह अंक, शब्द या वाक्य कुछ भी हो सकती है।

एक बार वैरियेबल के बाद उसे अनेक बार प्रयोग पर सकते हैं।

 

नामकरण

नाम की शुरूवात = "$"  के निशान से होती है।

जैसे नाम दिया "varone"  सिर्फ (a-z,A-Z,0-9) का प्रयोग करें।

इसका मान है  - "आज का विचार"।

 

सही तरीका इस को लिखने का -

$varone = "आज का विचार";

 

<?php
$varone = "आज का विचार";
$number = 166; //अंक
?>

 

यहाँ वैरियेबल घोषित करना जरूरी नहीं होता।

यहाँ वैरियेबल में क्या लिखना है (अंक, शब्द या वाक्य) भी घोषित करना जरूरी नहीं होता।

पीएचपी यह सब स्वचालित रूप से कर लेती है।

Monday, September 10, 2007

[प्रारंभिक] पीएचपी में दिनांक से खेलें - भाग 1


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

पिछली पोस्ट में सीखा था विन्डोज़ पर पीएचपी लोड करना, आज मजा लेते हैं php के साथ दिनांक का। देखते हैं php दिनांक यानी date के साथ क्या-क्या कर सकती है।
पहले php समय कैसे मापती है।
php मानती है दुनिया १-१-१९७० को शुरू हुई थी, मतलब यह १-१-१९७० को ० मान कर वहाँ से अब तक के सेकण्ड गिन टाईम मापती है। तो १-१-१९७० से अब तक कितने सेकण्ड देखने हैं तो लिखें।
ftp से अपना सर्वर खोलें,

एक फाईल बनाएँ

Image


test.php अपनी public_html folder में

इस फाईल को अब बदलने के लिए खोलें(edit करें)
Image
उस में यह टाईप करें

<?
echo time();
?>
Image

अब इसे संजो लें, (save this)

यह आपको बता देगा कितने सेकण्ड हुए हैं।
Image

अब इस से दिनांक कैसे निकालें।
इस के लिए date command प्रयोग करते हैं।
आसान है,
echo date("r", time());
Image

Image

यह आपको बता देगा आज की तारिख।
अब यह जो r (RFC 2822 formatted date) है, वह बडे मजे की चीज़ है, इसे बदल आप जैसे चाहें वैसी दिनांक देख सकते हैं।

बाकी भाग दो में।

Wednesday, August 29, 2007

[उन्नत] पीएचपी विन्डोज़ पर WAMP5 के साथ

आप लोगों की मांग पर यह लेख कि विन्डोज़ पर php कैसे डालें।

वोन्डोज़ पर php सीधे और अकेले डाली जा सकती है, मगर समझदारी होगी अगर आप इसे किसी बंधे हुए पैकेज में डालें, फायदा यह रहेगा कि अन्य जरूरी तंत्र साथ में मिल जाएँगे जो आपको बाद में डालने की जरूरत हो सकती है।
इस के लिए WAMP चुना जा सकता है।
Image
वह इस लिए, इस को डालना आसान है, यह पीएचपी५, माईएसक्यूएल, अपाचे, माई एडमिन, एसकएयूएल लाईट आपके कम्प्यूटर पर तुरंत डाल देता है। मजे की बात इस में एक सर्विस प्रबंधक साथ है जिस से आप सारे काम चूहे से फरमाँ सकते हैं।
Image
इस को डाउन्लोड कर आप किसी भी मनपसंद जगह संजो सकते हैं। यह एक रूट भी बनाएगा आपके सिस्टम में जो www. करके पढ़ी जा सकती है।

अपाचे को बोलेंगे
- service' wampapache' : apache service

माईएसक्यूएल को बोलेंगे
- service 'wampmysql' : mysql service


और यह है आईक्न तश्तरी सब खबर देगी।
Image

जब आप इसे सिस्टम से हटा देंगे अपने आप सब कुछ साफ कर देगा। मगर एक बात विन्डोज़ पर पीएचपी का वो मजा नहीं जो लिनैक्स(linux) पर है।

[माध्यमिक] पीएचपी किस Operating सिस्टम पर चलेगी

php के सफल होने के मुख्य कारणों में उस की प्रत्येक Operating सिस्टम पर चलने की क्षमता है।

जी हाँ पीएचपी

१ यूनिक्स
२ मैक
३ विन्डोज़, तीनों पर बखूबी दोड़ती है। और भी कुछ अन्य सूची में शामिल हैं।

अगर आप साझे सर्वर पर हैं तो आपका सर्वर मालिक आपको पीएचपी उस पर चढ़ा कर देगा, आपको कुछ नहीं करना। मगर आप खुद ही सर्वर स्वामी हैं तो, आप इन तीनों सिस्टम के installer पीएचपी की आधिकारिक साईट http://www.php.net/ से उतार सकते हैं।


लिन्क
१ यूनिक्स २ मैक ३ विन्डोज़
Image
ध्यान दें केवल pht.net मानक स्थलों से ही उतारें, अवैध तंत्रों की भरमार है, उन से बचें। अगर आप लीन्क्स(linux) के किसी पैकज का प्रयोग कर रहे हैं तो आपकी बल्ले-बल्ले, यह उन के साथ, बंधा हुआ आता है। वैसे linux पर पीएचपी का मज़ा ही कुछ और है।


Install के बाद हर हाल में php.ini को कौन्फिगर करना न भूलें (यह कभी और)।

आज के लिए इतना ही