सामग्री पर जाएँ

अन्तोनियो कोस्ता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
माननीय महामहिम
अन्तोनियो कोस्ता
GCC GCIH
António Costa
Image
आधिकारिक चित्र, २०२४

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
१ दिसम्बर २०२४
पूर्वा धिकारी चार्ल्स मिशेल

पुर्तगाल के प्रधानमन्त्री
पद बहाल
२६ नवम्बर २०१५  २ अप्रैल २०२४
राष्ट्रपति अनीबाल कवाको सिल्वा
मार्सेलो रेबेलो द सोसा
पूर्वा धिकारी पेद्रो पासोश कोएलो
उत्तरा धिकारी लुईश मोंतेनेग्रो

समाजवादी दल के महासचिव
पद बहाल
२२ नवम्बर २०१४  ७ जनवरी २०२४
राष्ट्रपति कार्लोश सेज़ार
सहायक आना कातारीना मेंदेश
ज़ोसे लुईश कार्नेइरो
ज़ोआँ तोरेश
पूर्वा धिकारी अन्तोनियो ज़ोसे सेगूरो
उत्तरा धिकारी पेद्रो नूनो सान्तोश

विपक्ष के नेता
पद बहाल
२२ नवम्बर २०१४  २६ नवम्बर २०१५
प्रधानमंत्री पेद्रो पासोश कोएलो
पूर्वा धिकारी अन्तोनियो ज़ोसे सेगूरो
उत्तरा धिकारी पेद्रो पासोश कोएलो
अन्य पद

लिस्बन के महापौर
पद बहाल
१ अगस्त २००७  ६ अप्रैल २०१५
पूर्वा धिकारी कार्मोना रोड्रिगेश
उत्तरा धिकारी फ़ेर्नान्दो मेदीना

आन्तरिक प्रशासन मन्त्री
पद बहाल
१२ मार्च २००५  १७ मई २००७
प्रधानमंत्री ज़ोसे सोक्रातेश
पूर्वा धिकारी दानिएल सान्शेश
उत्तरा धिकारी रुई पेरैरा

न्याय मन्त्री
पद बहाल
२५ अक्टूबर १९९९  ६ अप्रैल २००२
प्रधानमंत्री अन्तोनियो गुतरेश
पूर्वा धिकारी ज़ोसे वेरा ज़ार्दिम
उत्तरा धिकारी सेलेश्ते कार्डोना

संसदीय कार्य मन्त्री
पद बहाल
२७ नवम्बर १९९७  २५ अक्टूबर १९९९
प्रधानमंत्री अन्तोनियो गुतरेश
पूर्वा धिकारी अन्तोनियो कोउतो दोश सान्तोश
उत्तरा धिकारी लुईश मार्केश मेंदेश

गणराज्य की विधानसभा के सदस्य
पद बहाल
२३ अक्टूबर २०१५  २६ मार्च २०२४
चुनाव-क्षेत्र लिस्बन
पद बहाल
५ अप्रैल २००२  ९ मार्च २००५
चुनाव-क्षेत्र लेरिया
पद बहाल
४ नवम्बर १९९१  २६ अक्टूबर १९९५
चुनाव-क्षेत्र लिस्बन

यूरोपीय संसद के सदस्य
पद बहाल
२० जुलाई २००४  ११ मार्च २००५
चुनाव-क्षेत्र पुर्तगाल

जन्म १७ जुलाई १९६१
लिस्बन, पुर्तगाल
जन्म का नाम अन्तोनियो लुईश सान्तोश दा कोस्ता
नागरिकता पुर्तगाल
राजनीतिक दल समाजवादी दल (१९७५ से)
जीवन संगी फ़ेर्नान्दा तादेउ (विवाह: ३१ जुलाई १९८७)
बच्चे
शैक्षिक सम्बद्धता लिस्बन विश्वविद्यालय
हस्ताक्षर Image
जालस्थल portugal.gov.pt/pm
सैन्य सेवा
सेवा/शाखा पुर्तगाली सेना

अन्तोनियो लुईश सन्तोस दा कोस्ता (पुर्तगाली: António Luís Santos da Costa; जन्म: १७ जुलाई १९६१) एक पुर्तगाली विधिवेत्ता तथा राजनेता हैं, जो वर्ष २०२४ से यूरोपीय परिषद् के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे वर्ष २०१५ से २०२४ तक पुर्तगाल के प्रधानमन्त्री तथा वर्ष २०१४ से २०२४ तक समाजवादी दल के महासचिव रहे।

लिस्बन में जन्मे कोस्ता ने वर्ष १९९५ से १९९७ तक संसदीय कार्यों के राज्य‑सचिव, वर्ष १९९७ से १९९९ तक संसदीय कार्यमन्त्री, वर्ष १९९९ से २००२ तक न्यायमन्त्री, वर्ष २००५ से २००७ तक गृहमन्त्री तथा वर्ष २००७ से २०१५ तक लिस्बन के महापौर के रूप में दायित्व निभाया।

वर्ष २०१४ में कोस्ता समाजवादी दल के महासचिव निर्वाचित हुए। प्रधानमन्त्री के रूप में उनका लगभग नौ वर्षीय कार्यकाल पुर्तगाली लोकतन्त्र में दूसरा सबसे दीर्घ है। शासन‑व्यवस्था में सक्रिय दायित्वों के आधार पर वे पुर्तगाल के आधुनिक लोकतान्त्रिक इतिहास में सर्वाधिक दीर्घकाल तक सेवा देने वाले राजनेता भी माने जाते हैं, तथा इबेरियाई प्रायद्वीप के किसी भी राष्ट्रीय नेता की तुलना में २१वीं शताब्दी का सर्वाधिक लम्बा कार्यकाल भी उनका ही है। ७ नवम्बर २०२३ को, देश में लघ्वातु (लिथियम) खनन तथा उदजन (हाइड्रोजन) परियोजनाओं के प्रबन्धन से सम्बद्ध कथित भ्रष्टाचार और कदाचार की जाँच के पश्चात्, कोस्ता ने त्यागपत्र दे दिया। पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने संसद् भंग करने का निर्णय लिया और आकस्मिक आम चुनाव की घोषणा की। कोस्ता २ अप्रैल २०२४ तक कार्यवाहक प्रधानमन्त्री के रूप में पद पर बने रहे, जिसके पश्चात् लुईश मोन्तेनेग्रो ने उनका स्थान ग्रहण किया।

दिसम्बर २०२४ में कोस्ता ने चार्ल्स मिशेल का स्थान ग्रहण करते हुए यूरोपीय परिषद् के अध्यक्ष का पद सँभाला। अध्यक्ष के रूप में कोस्ता ने रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के समय यूक्रेन के प्रति यूरोपीय समर्थन की पुनर्पुष्टि की।

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

वर्ष १९८७ में कोस्ता ने फ़र्नान्दा मारिया गोनसाल्वेश तादेउ से विवाह किया, जो पेशे से अध्यापिका हैं। दम्पत्ति के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वर्ष २०१७ से कोस्ता के पास भारत का विदेशी नागरिकता प्रमाणपत्र (अंग्रेज़ी: Overseas Citizenship of India, OCI) भी है।

प्रारम्भिक जीवन व शिक्षा

[संपादित करें]

अन्तोनियो लुईश सान्तोश दा कोस्ता का जन्म १७ जुलाई १९६१ को लिस्बन, पुर्तगाल में हुआ। वे लेखक ऑरलान्दो दा कोस्ता और पत्रकार मारिया अन्तोनिया पाला के पुत्र हैं। उनकी वंशावली में पुर्तगाली, फ़्रान्सीसी, मोज़ाम्बिकीय तथा गोवा मूल सम्मिलित है।[1][2] गोवा में उन्हें स्नेहपूर्वक “बाबुश” कहा जाता है, जो कोंकणी में “प्रिय युवा” के अर्थ में प्रयुक्त होता है।[3]

कोस्ता ने १९८० के दशक में लिस्बन विश्वविद्यालय के विधि अनुभाग से उपाधि प्राप्त की। इसी काल में वे राजनीति में प्रविष्ट हुए और नगर परिषद् में समाजवादी दल के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए।[4] उन्होंने वर्ष १९८७ में अनिवार्य सैन्य सेवा पूर्ण की और १९८८ से कुछ समय तक विधि‑व्यवसाय भी किया, जिसके पश्चात् वे पूर्णकालिक रूप से राजनीति में सक्रिय हो गए।[5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Then Came A Gandhi Archived 12 नवम्बर 2014 at the वेबैक मशीन, outlookindia.com, retrieved 10 September 2015
  2. "'Proud of my roots in Goa': Portugal PM Antonio Costa's Q&A with HT". Hindustan Times (अंग्रेज़ी भाषा में). 6 January 2017. 11 March 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 August 2019.
  3. Then Came A Gandhi Archived 12 नवम्बर 2014 at the वेबैक मशीन, outlookindia.com, retrieved 10 September 2015
  4. Then Came A Gandhi Archived 12 नवम्बर 2014 at the वेबैक मशीन, outlookindia.com, retrieved 10 September 2015
  5. Axel Bugge (4 October 2015), Portuguese Socialist leader Costa candidate for PM Archived 16 नवम्बर 2015 at the वेबैक मशीन Reuters.