सामग्री पर जाएँ

पशुपतिनाथ मन्दिर (नेपाल)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(पशुपतिनाथ मन्दिर से अनुप्रेषित)
पशुपतिनाथ मन्दिर
Image
पशुपतिनाथ मन्दिर
धर्म
संबंधनहिन्दू धर्म
ज़िलाकाठमांडू
अवस्थिति
अवस्थितिवनकाली, काठमांडू
देशImage नेपाल
नक्शा
Interactive map of पशुपतिनाथ मन्दिर
वास्तुकला
प्रकारपगोड़ा
वेबसाइट
http://www.pashupatinathtemple.org/
नक्शा
Map

पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाली: पशुपतिनाथ मन्दिर) नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बागमती नदी के किनारे देवपाटन गांव में स्थित एक हिंदू मंदिर है। नेपाल के एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनने से पहले यह मंदिर राष्ट्रीय देवता, भगवान पशुपतिनाथ का मुख्य निवास माना जाता था। यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में सूचीबद्ध है।[1][2] पशुपतिनाथ में आस्था रखने वालों (मुख्य रूप से हिंदुओं) को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति है। गैर हिंदू आगंतुकों को इसे बाहर से बागमती नदी के दूसरे किनारे से देखने की अनुमति है। यह मंदिर नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। 15 वीं शताब्दी के राजा प्रताप मल्ल से शुरु हुई परंपरा है कि मंदिर में चार मेंपुजारी (भट्ट) और एक मुख्य पुजारी (मूल-भट्ट) दक्षिण भारत के ब्राह्मणों में से रखे जाते हैं।[2] पशुपतिनाथ में शिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व के साथ मनाया जाता है। यूनिस्को ने इसे सन 1979 मैं शामिल किया था और यह मंदिर पगोंडा शैली में बना है

इतिहास एवं किंवदंतियाँ

[संपादित करें]

किंवदंतियों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण सोमदेव राजवंश के पशुप्रेक्ष ने तीसरी सदी ईसा पूर्व में कराया था किंतु उपलब्ध ऐतिहासिक दस्तावेज़ 13वीं शताब्दी के ही हैं। इस मंदिर की कई नकलों का भी निर्माण हुआ है जिनमें भक्तपुर (1480), ललितपुर (1566) और बनारस (19वीं शताब्दी के प्रारंभ में) शामिल हैं। मूल मंदिर कई बार नष्ट हुआ। इसे वर्तमान स्वरूप नरेश भूपतेंद्र मल्ल ने 1697 में प्रदान किया।[2]

नेपाल महात्म्य और हिमवतखंड पर आधारित स्थानीय किंवदंती के अनुसार भगवान शिव एक बार वाराणसी के अन्य देवताओं को छोड़कर बागमती नदी के किनारे स्थित मृगस्थली चले गए, जो बागमती नदी के दूसरे किनारे पर जंगल में है। भगवान शिव वहां पर चिंकारे का रूप धारण कर निद्रा में चले गए। जब देवताओं ने उन्हें खोजा और उन्हें वाराणसी वापस लाने का प्रयास किया तो उन्होंने नदी के दूसरे किनारे पर छलांग लगा दी। इस दौरान उनका सींग चार टुकडों में टूट गया। इसके बाद भगवान पशुपति चतुर्मुख लिंग के रूप में प्रकट हुए।[2]

भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर की किंवदंती के अनुसार पाण्डवों को स्वर्गप्रयाण के समय भैंसे के स्वरूप में शिव के दर्शन हुए थे जो बाद में धरती में समा गए लेकिन भीम ने उनकी पूँछ पकड़ ली थी। ऐसे में उस स्थान पर स्थापित उनका स्वरूप केदारनाथ कहलाया, तथा जहाँ पर धरती से बाहर उनका मुख प्रकट हुआ, वह पशुपतिनाथ कहलाया।[उद्धरण चाहिए]

पशुपतिनाथ मंदिर के दृश्य
Image
पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार
पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार 
Image
पशुपतिनाथ मंदिर
पशुपतिनाथ मंदिर 
Image
पशुपतिनाथ मंदिर के पैनारोमा दृश्य
पशुपतिनाथ मंदिर के पैनारोमा दृश्य 
Image
पशुपतिनाथ मंदिर
पशुपतिनाथ मंदिर 
Image
नदी के किनारे से मंदिर
नदी के किनारे से मंदिर 
Image
सड़क के किनारे से सामने प्रवेश द्वार
सड़क के किनारे से सामने प्रवेश द्वार 
Image
बागमती नदी पर मंदिर श्मशान
बागमती नदी पर मंदिर श्मशान 
Image
श्मशान
श्मशान 
Image
मंदिर साधु
मंदिर साधु 
Image
मंदिर में एक झलक
मंदिर में एक झलक 
Image
शिवरात्रि के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर में एक अघोरी
शिवरात्रि के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर में एक अघोरी 
Image
पश्चिमी तरफ से प्रवेश
पश्चिमी तरफ से प्रवेश 
Image
पशुपति मंदिर के बागमती नदी में पुल
पशुपति मंदिर के बागमती नदी में पुल 
Image
मानसन बागमती नदी और मंदिर
मानसन बागमती नदी और मंदिर 
Image
पशुपतिनाथ मंदिर
पशुपतिनाथ मंदिर 
Image
शाम आरती प्रार्थना
शाम आरती प्रार्थना 
Image
मंदिर पर सूर्यास्त
मंदिर पर सूर्यास्त 
Image
पशुपतिनाथ मंदिर
पशुपतिनाथ मंदिर 
Image
एक सान्यासी
एक सान्यासी 

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "SAARC tourism". मूल से से 22 जुलाई 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 5 अप्रैल 2009.
  2. 1 2 3 4 "मोदी ने किया भगवान पशुपतिनाथ का रुद्राभिषेक". नवभारत टाईम्स. 4 अगस्त 2014. 12 अगस्त 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 अगस्त 2014.

बाहरी कड़ियाँ[1]

[संपादित करें]
  1. "50 Facts About the Sacred Pashupatinath Temple in Kathmandu" (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-09.