सामग्री पर जाएँ

मसूद पेज़ेशकियान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मसूद पेज़ेशकियान या मसऊद पिज़िश्कियान[1] (फारसीः مسعود پزشکیان; जन्म २९ सितंबर १९५४) एक ईरानी राजनेता और हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। वो २८ जुलाई २०२४ से ईरान के नौवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहे हैं।

पेज़ेश्कियन ने पिरानशहर और नघादेह काउंटियों के गवर्नर के रूप में कार्य किया और ईरानी संसद के लिए पांच बार चुने गए, तबरीज़, ओस्कु और अज़रशहर चुनावी जिले का प्रतिनिधित्व किया।[2][3][4] वह २००१ और २००५ के बीच मोहम्मद खातमी की सरकार में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे।[5]

उन्होंने २०१३ के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। वे सन् २०२१ के ईरानी राष्ट्रपति चुनाव हार गए। वे ६७ वर्ष की उम्र में पदभार ग्रहण करने वाले सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं।

शिक्षा और युवावस्था

[संपादित करें]

मसूद पेशकियां का जन्म पश्चिमी अज़रबेजान के महाबाद में २९ सितम्बर १९५४ को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गृहनगर महाबाद में पूरी की। इसके बाद, वे प्रांत की राजधानी उरमिया गए और कृषि तकनीकी स्कूल में खाद्य प्रौद्योगिकी (Food Technology) में डिप्लोमा प्राप्त किया। डिप्लोमा पूरा करने के बाद, सन् 1973 में, उन्होंने सैन्य सेवा के लिए सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के ज़ाबोल शहर में स्थानांतरित किया।[6]

यही वह समय था जब उन्हें चिकित्सा के प्रति रुचि उत्पन्न हुई। परिणामस्वरूप, सन् 1975 में सैन्य सेवा समाप्त करने के बाद, उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान (जीव विज्ञान) में अपना दूसरा डिप्लोमा प्राप्त किया और सन् 1976 में, तबरीज़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में चिकित्सा (Medicine) की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया।[7]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "पिज़िश्कियानः रक्षा के वैध अधिकार की बुनियाद पर हमने क्षेत्र में अमेरिकी छावनियों को निशाना बनाया है". Pars Today. 2026-03-13. अभिगमन तिथि: 2026-03-13.
  2. "Iran's gets a 'reformist' President, but here's a catch: He is also a 'loyalist'". Firstpost (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2024-07-10. अभिगमन तिथि: 2024-11-15.
  3. Standeford, Donald. "Iran Elects New President After Death Of Former President Raisi". www.ssj.news (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-11-15.
  4. "Masoud Pezeshkian at Muharram Mourning Ceremony with Revolution Leader" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2024-07-13. अभिगमन तिथि: 2024-11-15.
  5. "در مورد مسعود پزشکیان در ویکی‌تابناک بیشتر بخوانید" [Who is Masoud Pezeshkian?]. www.tabnak.ir (फ़ारसी भाषा में). मूल से से 30 May 2024 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 June 2024.
  6. "مسعود پزشکیان نهمین رئیس جمهور ایران + بیوگرافی". شهر بورس.
  7. "مسعود پزشکیان نهمین رئیس جمهور ایران + بیوگرافی". شهر بورس.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  • Image विकिमीडिया कॉमन्स पर Masoud Pezeshkian से सम्बन्धित मीडिया
राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
मोहम्मद फरहादी
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय
2001–2005
उत्तराधिकारी
कामरान बघेरी लंकरानी
पूर्वाधिकारी
मोहम्मद-हसन अबूतुराबी फ़र्द
इरानी संसद के पहले उपाध्यक्ष
2016–2020
उत्तराधिकारी
अमीर-हुसैन ग़ाज़ीज़ादेह हाशमी
पूर्वाधिकारी
इब्राहिम रईसी
ईरान के राष्ट्रपति
2024–अबतक
पदस्थ