सामग्री पर जाएँ

स्थल-रुद्ध देश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Image
विश्व के स्थल-रुद्ध देश हरे रंग से दर्शाये गये हैं

वह देश जिसकी सभी सीमायें या तटरेखा केवल स्थल या फिर किसी बंद सागर से मिलती हैं, उन्हें स्थल-रुद्ध देश या भू-बद्ध (landlocked country) कहते हैं। दूसरे शब्दों में चारों ओर से सिर्फ स्थल से घिरे देश को स्थल-रुद्ध देश कहते हैं। आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त राष्ट्रों को मिलाकर विश्व में कुल 47 स्थल-रुद्ध देश हैं। उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के अंदर कोई स्थल-रुद्ध देश नहीं है।

स्थल-रुद्ध देश प्रायः कुछ राजनैतिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करते हैं जो समस्याएं उन देशों में नहीं होतीं जिनके पास कोई बन्दरगाह हो। भू-बद्ध देशों को सुदूर देशों से व्यापार करने में कठिनाई होती है। इसी लिए पूरे इतिहास के दौरान छोटे-बड़े सभी देश चाहते रहे हैं कि उनकी सीमा 'खुले सागर' से जुड़ी हो।

स्थल-रुद्ध होने से जो आर्थिक समस्याएँ आतीं हैं वे अपेक्षाकृत कम या अधिक हो सकतीं है, जो इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह स्थलरुद्ध देश कितना विकसित है, उसके चारों तरफ के व्यापारिक मार्ग किस प्रकार के हैं, व्यापार की स्वतंत्रता कितनी है, भाषायी प्रतिबन्ध किस प्रकार के हैं, आदि। स्थलरुद्ध होने के बाद भी कुछ देश अत्यन्त समृद्ध हैं, जैसे अन्डोरा, आस्ट्रिया, लिकटेन्स्टीन (Liechtenstein), लक्समबर्ग, सान मैरिनो, स्विट्जरलैण्ड, वैटिकन सिटी, आदि। ये सभी देश (लक्समबर्ग को छोडकर ) वैश्विक राजनैतिक मामलों पर तटस्थ (न्यूट्रल) रहते हैं।

स्थल-रुद्ध देशों की सूची

[संपादित करें]
देश क्षेत्रफल (किमी²) जनसंख्या
Image अफगानिस्तान 647,500 29,117,000
Image अण्डोरा 468 84,082
Image आर्मेनिया 29,743 3,254,300
Image ऑस्ट्रिया 83,871 8,396,760
Image अज़रबैजान [a] 86,600 8,997,400
Image बेलारूस 207,600 9,484,300
Image भूटान 38,394 691,141
Image बोलिविया 1,098,581 10,907,778
Image बोत्सवाना 582,000 1,990,876
Image बुर्किना फासो 274,222 15,746,232
Image बुरुन्डी 27,834 8,988,091
Image केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य 622,984 4,422,000
Image चाड 1,284,000 10,329,208
Image चेक गणराज्य 78,867 10 674 947
Image इथियोपिया 1,104,300 85,237,338
Image हंगरी 93,028 10,005,000
Image कज़ाकिस्तान [a] [b] 2,724,900 16,372,000
Image कोसोवो [c] 10,908 1,804,838
Image किर्गिज़स्तान 199,951 5,482,000
Image लाओस 236,800 6,320,000
Image लेसोथो [d] 30,355 2,067,000
Image लिक्टेन्स्टाइन 160 35,789
Image लग्ज़म्बर्ग 2,586 502,202
Image मैसेडोनिया 25,713 2,114,550
Image मलावी 118,484 15,028,757
Image माली 1,240,192 14,517,176
Image मॉल्दोवा 33,846 3,567,500
Image मंगोलिया 1,564,100 2,736,800
Image नागोर्नो-काराबाख [c] 11,458 138,000
Image नेपाल 147,181 29,331,000
Image नाइजर 1,267,000 15,306,252
Image पैराग्वे 406,752 6,349,000
Image रवांडा 26,338 10,746,311
Image सैन मरीनो [d] 61 31,716
Image सर्बिया 88,361 7,306,677
Image स्लोवाकिया 49,035 5,429,763
Image दक्षिण ऑस्सेतिया [c] 3,900 72,000
Image स्वाज़ीलैंड 17,364 1,185,000
Image  स्विट्ज़रलैंड 41,284 7,785,600
Image ताजिकिस्तान 143,100 7,349,145
Image ट्रांसनिस्ट्रिया [c] 4,163 537,000
Image तुर्कमेनिस्तान [a] 488,100 5,110,000
Image युगाण्डा 241,038 32,369,558
Image उज़्बेकिस्तान [b] 447,400 27,606,007
Image वैटिकन [d] 0.44 826
Image ज़ाम्बिया 752,612 12,935,000
Image ज़िम्बाब्वे 390,757 12,521,000
कुल 16,963,624 470,639,181
विश्व का प्रतिशत 11.4% 6.9%
a खारे कैस्पियन सागर पर तटरेखा
b खारे अरल सागर पर तटरेखा
c सीमित अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र
d पूरी तरह से एक ही देश द्वारा स्थल-रुद्ध

सन्दर्भ

[संपादित करें]