Canva होम
  1. बुकमार्क बनाएँ

फ्री बुकमार्क मेकर | Customized Bookmark Banaye

Image
Colorful Illustrative Playful Pattern Indian Bookmark

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

डिज़ाइन और काम से जुड़े हमारे ऐप्लिकेशन आज़माएँ

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

Canva के सैकड़ों शानदार बुकमार्क डिज़ाइन टेम्पलेट्स के साथ बुकमार्क मेकिंग अब आपके लिए आसान है! अपने बुकमार्क के स्टाइल के अनुसार रंग, फॉन्ट, किसी फेवरेट कैरेक्टर की फोटो, अपनी फोटो या अपनी बुक का नाम क्रिएटिव फॉन्ट में जोड़कर ग्राफिक्स कस्टमाइज़ करें। चाहे पढ़ाई के लिए हो या अपने पसंदीदा बुक के लिए, एक परफेक्ट बुकमार्क बनाएं। तो चलिए शुरू करें और जानें Canva के साथ बुकमार्क कैसे बनाएं, सिर्फ कुछ मिनटों में!

How to make a bookmark - Canva

Apna favourite bookmark kaise banate hain

चाहे आप एक बुक लवर हों जो खूबसूरत कोट्स, रचनात्मक आर्टवर्क और आकर्षक डिज़ाइन वाले बुकमार्क पसंद करते हैं, एक लेखक जो अपने पाठकों के लिए यादगार बुक स्वैग बनाना चाहता है, या एक बिज़नेस जो अपने नाम, लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है), और ब्रांड का प्रचार करना चाहता है - Canva का बुकमार्क मेकर आपके लिए एकदम परफेक्ट है। Canva डिज़ाइनिंग की जटिलताओं को आसान बना देता है। इसलिए चाहे आप नए हों या प्रोफेशनल, आप कुछ ही क्लिक में ऐसा बुकमार्क बना सकते हैं जो आपकी स्टाइल और पर्सनैलिटी को दर्शाए। इसके सहज ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल्स, खूबसूरत लेआउट्स और प्रोफेशनल डिज़ाइन एलिमेंट्स की विशाल लाइब्रेरी की मदद से, आप मिनटों में एक ऐसा बुकमार्क बना पाएंगे जो देखने में शानदार और पूरी तरह से यूनिक हो।

बुकमार्क कैसे बनाएं | Bookmark kaise banate hain

How to make a bookmark - Canva

अपनी फोटो के साथ अपना बुकमार्क डिजाइन पर्सनलाइज़ करें

क्या आप चाहते हैं कि हर बार जब आप अपनी पसंदीदा किताब खोलें, तो आपका स्वागत आपके पसंदीदा किरदार की तस्वीर करे? या फिर कोई खूबसूरत दृश्य या जगह, जो आपकी कहानी की दुनिया से मेल खाए और पढ़ने का मज़ा दोगुना कर दे? Canva की मीडिया लाइब्रेरी में एक मिलियन से ज़्यादा फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है), इलस्ट्रेशन और वेक्टर मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपने बुकमार्क डिज़ाइन में कर सकते हैं। हर फोटो को ध्यान से चुना गया है ताकि आपको सिर्फ बेहतरीन क्वालिटी मिल सके। यहाँ बहुत सी फ्री इमेजेज़ भी उपलब्ध हैं। उन्हें देखने के लिए Canva में एलिमेंट्स टैब खोलें और फ्री फोटो फ़ोल्डर चुनें। अगर आप चाहें तो कुछ प्रीमियम फोटो भी बहुत ही किफायती दामों पर ले सकते हैं।

बेहद आसान बुकमार्क बनाने का तरीका

Canva में डिज़ाइन बनाना बेहद आसान है क्योंकि आपको शुरुआत से ब्लैंक पेज पर काम करने की ज़रूरत नहीं है। आप बस Canva के तैयार किए गए बुकमार्क टेम्पलेट्स में से कोई एक पसंद करें और उसे अपने हिसाब से एडिट करें। टेक्स्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) और कलर बदलें, एलिमेंट्स को इधर-उधर करें, इमेज या कोट्स बदलें — सब कुछ कुछ ही क्लिक में हो जाता है। अगर आप इसी लेआउट से कोई नया बुकमार्क बनाना चाहते हैं, तो बस अपने डिज़ाइन को डुप्लीकेट करें और नया वर्ज़न तैयार है!

उच्च क्वालिटी में प्रिंट करें या ऑनलाइन शेयर करें

जब आपका डिज़ाइन तैयार हो जाए, तो उसे हाई-क्वालिटी PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट करें। आप चाहें तो Canva के ‘शेयर’ बटन पर क्लिक करके अपने डिज़ाइन को सीधा Facebook या WhatsApp(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर भी पोस्ट कर सकते हैं। अगर आप चलते-फिरते एडिट करना चाहते हैं, तो Canva ऐप को App Store या Google Play से डाउनलोड करें और अपने मोबाइल पर सभी डिज़ाइन देखें और एडिट करें।

Creative promotion ke liye bookmark kaise banaen

अगर आप एक लेखक हैं या बनना चाहते हैं, तो बुकमार्क आपके लिए एक बढ़िया मार्केटिंग टूल है। आप अपने बुकमार्क के रंगों को अपनी किताब के कवर से मिलाएँ, अपना लोगो या कोई प्यारा कोट जोड़ें — ताकि यह आपकी पहचान बन जाए। Canva के साथ, आप आसानी से ऐसा बुकमार्क बना सकते हैं जो आपके पाठकों को याद रहे और उन्हें बेहद पसंद आए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अपने खुद के बुकमार्क प्रिंट करना आसान है। बस एक बुकमार्क टेम्प्लेट खोजें, अपनी पसंद के डिज़ाइन सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके अपने बुकमार्क बनाएँ, उन्हें पेज पर बाहर रखें ताकि उन्हें कागज़ पर काटना और प्रिंट हिट करना आसान हो।

ज़्यादातर बुकमार्क लगभग 2 x 8 इंच के होते हैं। बच्चों की किताबों या छोटे पेपरबैक के लिए थोड़े छोटे साइज़, 2 x 6 का उपयोग किया जा सकता है। ज़्यादा जानकारी और फ़ोटो रखने के लिए 2 x 7 का बड़ा साइज़, बड़े विज़ुअल इफ़ेक्ट के लिए होता है।

बुकमार्क के आगे या पीछे की ओर आप खूबसूरत तस्वीरें, ड्रॉइंग्स, या प्रसिद्ध लेखकों के प्रेरक कोट्स जोड़ सकते हैं। आप यह तय कर सकते हैं कि कौन-सी स्टाइल आपके व्यक्तित्व से मेल खाती है — या अगर आप इसे गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उस व्यक्ति की पसंद और पर्सनैलिटी के हिसाब से डिज़ाइन करें।


टेम्पलेट ब्राउज करे