Canva होम
  1. कवर लेटर बनाएँ

फ्री कवर लेटर मेकर Professional Cover Letter Banaye

Image
बेज और लाल प्लेफ़ुल स्विस स्टूडेंट इंटर्नशिप कवर लेटर

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

Canva के फ्री कवर लेटर मेकर के साथ, नौकरी के लिए प्रोफेशनल कवर लेटर आसानी से तैयार करें। सैकड़ों टेम्प्लेट में से अपनी पसंद का कवरिंग लेटर फॉर्मेट चुनें, जानकारी जोड़ें और कुछ ही क्लिक में डाउनलोड या ऑनलाइन शेयर करें। एक अच्छा कवर लेटर आपको भीड़ से अलग बनाता है और हायरिंग मैनेजर का ध्यान खींचने में मदद करता है। हमारे आसान एडिटिंग टूल्स और आकर्षक डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ अपने कवर लेटर को और प्रभावशाली बनाएं और हर जॉब के अनुसार कस्टमाइज़ करके इंटरव्यू कॉल की संभावना बढ़ाएं।

कवर लेटर बनाएं

प्रोफेशनल कवर लेटर के साथ सपनों की नौकरी पाएं

एक कवर लेटर आपकी जॉब एप्लिकेशन को बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। हजारों एप्लिकेशन के बीच रिक्रूटर्स के पास हर कवर पत्र के लिए बस कुछ सेकंड ही होते हैं। ऐसे में आपका कवर लेटर प्रासंगिक कंटेंट और असर छोड़ने वाला संदेश दे, यह बेहद ज़रूरी है। आज कई कंपनियाँ ATS (एप्लिकेंट ट्रैकिंग सिस्टम) से एप्लिकेशन स्कैन करती हैं, इसलिए असरदार कंटेंट के साथ सही स्ट्रक्चर, साफ़ सेक्शन और पढ़ने में आसान कवर लेटर फॉर्मेट पहले से ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गए हैं।

इसीलिए Canva में आपको ऐसे प्रोफेशनल कवर लेटर टेम्पलेट(नए टैब या विंडो में खुलता है) मिलते हैं जिनमें लाइन स्पेसिंग, मार्जिन और अलाइनमेंट पहले से सही तरीके से सेट होते हैं। अपनी जानकारी जोड़ें, ड्रैग-एंड-ड्रॉप डिज़ाइन एलिमेंट्स से लेआउट को बेहतर बनाएं और फॉन्ट और रंग उस कंपनी के अनुसार चुनें जहाँ आप आवेदन कर रहे हैं। अपनी रचनात्मकता दिखाएं और एक साधारण दस्तावेज़(नए टैब या विंडो में खुलता है) को ऐसा प्रभावशाली कवर लेटर बनाएं (cover letter banaye) जो आपको आपकी मनचाही नौकरी के करीब ले जाए।

कवर लेटर कैसे बनाएं । Cover letter kaise banaye

कवर लेटर बनाएं

ऐसा कवर लेटर बनाएं जो आपको सबसे अलग करे

आज के जॉब मार्केट में हर पोस्ट पर सैकड़ों, कभी-कभी हजारों आवेदन आते हैं। ऐसे में आपका कवर लेटर सिर्फ मौजूद होना काफी नहीं है, उसे अलग और यादगार बनाना ज़रूरी है। अगर आप सोच रहे हैं कि कवर लेटर कैसे लिखें (cover letter kaise likhe), तो एक मजबूत शुरुआत करें, अपनी स्किल्स और अनुभव को उभारें, और जॉब के अनुसार ढाला गया संदेश लिखें जो आपको बाकी लोगों से आगे ले जाए। ध्यान रखें कि कई कंपनियाँ ATS (एप्लिकेंट ट्रैकिंग सिस्टम) का उपयोग करती हैं, इसलिए आपका कवर पत्र न केवल इंसानों के लिए बल्कि सिस्टम के लिए भी आसानी से समझ में आने वाला होना चाहिए।

Canva में इतने अलग-अलग लेआउट स्टाइल उपलब्ध हैं कि भीड़ में अलग दिखना आसान हो जाता है। इंडस्ट्री और ब्रांडिंग के हिसाब से सही कवरिंग लेटर टेम्पलेट चुनें, चाहे वह सिंपल और प्रोफेशनल हो या थोड़ा क्रिएटिव और बोल्ड। अपने रोल के अनुसार डिज़ाइन को कस्टमाइज़ करें। LinkedIn या रेफरल के ज़रिए आवेदन करते समय, एक साफ़ और प्रोफेशनल PDF(नए टैब या विंडो में खुलता है) कवर लेटर आपकी एप्लिकेशन को और मज़बूत बनाता है। अगर आप अपने कवर लेटर (cover letter banaen) के साथ एक प्रभावशाली रिज्यूम भी बनाना चाहते हैं, तो Canva के AI रिज्यूम मेकर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से मिनटों में पर्सनलाइज़्ड रिज्यूम तैयार करें।

Ek aisa cover letter banaye jo aapki pehchaan dikhaye

कवर लेटर सिर्फ एक फॉर्मल लेटर नहीं है। यह मौका है अपनी प्रोफेशनल कहानी अपने शब्दों में बताने का। सिर्फ रिज्यूम(नए टैब या विंडो में खुलता है) के पॉइंट्स दोहराने के बजाय, अपनी स्किल्स और अनुभव को साफ़ तरीके से लिखें। अपने काम का असर दिखाएं। आपने क्या हासिल किया, यह साफ़ लिखें। खासकर अगर आप सेल्स या मार्केटिंग में हैं, तो नंबर ज़रूर शामिल करें। कोशिश करें कि आपका कवर पत्र एक पेज के भीतर रहे और सीधे मुद्दे पर बात करे।

अगर आपको शुरुआत करने में दिक्कत हो रही है, अपने अनुभव को समराइज़ करना हो, कवर लेटर इन हिंदी बनाना हो, या अपनी कामयाबियाँ बेहतर शब्दों में दिखानी हों, तो Canva का मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) इस्तेमाल करें। बस एक छोटा सा प्रॉम्प्ट दें और यह आपके कवर लेटर के लिए सही शब्द सुझाने में मदद करता है।

डिज़ाइन भी मायने रखता है। बैंकिंग या सरकारी नौकरी के लिए साफ़ और मिनिमल लेआउट रखें। वहीं अगर आप ग्राफ़िक डिज़ाइन या किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आइकन, शेप्स या हल्के विज़ुअल एलिमेंट्स जोड़कर अपने कवर लेटर को थोड़ा अलग लुक दे सकते हैं। ध्यान बस इतना रखें कि डिज़ाइन आपके संदेश को सपोर्ट करे, उसे दबाए नहीं। अगर ज़रूरी हो, तो अपने पोर्टफोलियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) या LinkedIn प्रोफाइल का लिंक भी शामिल करें।

कवर लेटर को हर जॉब के लिए आसानी से कस्टमाइज़ करें

जब आप कई नौकरियों के लिए आवेदन कर रहे हों, तो हर बार नया कवर लेटर (covering letter banaen) शुरू से लिखना ज़रूरी नहीं। Canva के आसान एडिटर और ड्रैग-एंड-ड्रॉप फीचर्स की मदद से आप अपने कवर लेटर को हर जॉब के अनुसार जल्दी से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। बस छोटे बदलाव करें, जॉब रोल के हिसाब से संदेश ढालें और नया वर्ज़न तैयार करें। आपका काम अपने आप Canva डॉक्स में सेव और स्टोर हो जाता है, ताकि आप कभी भी उसे फिर से एडिट कर सकें। मोबाइल या लैपटॉप, जहाँ से चाहें, बदलाव करें और अपडेट रखें।

तैयार होने पर अपना कवर लेटर हाई-रिज़ॉल्यूशन PDF के रूप में डाउनलोड करें और LinkedIn जैसे जॉब पोर्टल पर आवेदन करें। आप उसी PDF को ईमेल के ज़रिए भी शेयर कर सकते हैं, वह भी Canva छोड़े बिना। PDF में डाउनलोड करने से आपका कंटेंट सुरक्षित रहता है और कवर लेटर फॉर्मेट वैसा ही बना रहता है, जैसा आपने डिज़ाइन किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कवर लेटर फॉर जॉब एक छोटा दस्तावेज़ होता है जो आपके रिज्यूम के साथ भेजा जाता है। इसमें आप अपनी स्किल्स, अनुभव और इस जॉब में आपकी रुचि क्यों है, यह बताते हैं। आमतौर पर कवर लेटर 250 से 400 शब्दों का होता है। कोशिश करें कि यह एक पेज से ज़्यादा लंबा न हो। यह आपको यह समझाने का मौका देता है कि आप इस रोल और कंपनी के लिए सही क्यों हैं। सही तरीके से लिखा गया कवर लेटर आपकी एप्लिकेशन को बाकी लोगों से अलग दिखा सकता है।

कवर लेटर को उबाऊ या साधारण दिखने वाला एक-पेज का दस्तावेज़ होने की ज़रूरत नहीं है। कवरिंग लेटर फॉर्मेट इन हिंदी सामान्य बिज़नेस लेटर जैसा रखें: ऊपर हेडर, फिर अभिवादन, उसके बाद मुख्य कंटेंट और अंत में समापन। लेआउट साफ़ और सीधा हो ताकि पढ़ने वाले को आसानी से समझ आए। इसके बाद, अपनी इंडस्ट्री या जिस कंपनी में आवेदन कर रहे हैं, उसके हिसाब से थोड़ा डिज़ाइन टच जोड़ सकते हैं। कहीं हल्का और प्रोफेशनल लुक बेहतर रहता है, तो कहीं थोड़ा बोल्ड स्टाइल भी सही हो सकता है। पढ़ने में आसान सेरिफ या सैंस-सेरिफ फॉन्ट चुनें और कोशिश करें कि एक ही टाइपफेस इस्तेमाल करें। टेक्स्ट का साइज, रंग, मार्जिन, अलाइनमेंट और स्पेसिंग पर ध्यान दें ताकि आपका कवर लेटर साफ़ और प्रोफेशनल दिखे।

हर जॉब के लिए कवर लेटर लिखना (cover letter kaise likhe) ज़रूरी नहीं होता, लेकिन ज्यादातर मामलों में इसे भेजना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह आपको वह बातें समझाने का मौका देता है जो सिर्फ रिज्यूम से साफ़ नहीं होतीं, जैसे करियर में गैप, प्रोफाइल बदलना या किसी नए फील्ड में जाना। कवर लेटर आपको अपने बारे में थोड़ा और बताने का मौका देता है। मौका मिले तो कवर लेटर (cover letter banaen) देना बेहतर साबित हो सकता है।

कवर लेटर के साथ आप Canva में अपना रिज्यूम या CV भी बना सकते हैं, ताकि आपकी एप्लिकेशन और मजबूत हो। ऐसा रिज्यूम या CV बनाएं जिसकी स्टाइल आपके कवर लेटर जैसी हो। एक जैसा लुक आपकी पूरी प्रोफाइल को और प्रोफेशनल बनाता है।

एक अच्छा कवर लेटर लिखने (cover letter kaise likhe) के लिए साफ़ और सीधी शुरुआत करें। जिस जॉब के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसी के अनुसार अपनी स्किल्स और अनुभव को उभारें। अपने काम का असर दिखाएं और जहाँ संभव हो, नतीजे या नंबर शामिल करें। कोशिश करें कि कवर लेटर एक पेज के भीतर रहे और पढ़ने में आसान हो। ध्यान रखें कि सिर्फ रिज्यूम कॉपी न करें, बहुत लंबा न लिखें और बिना जॉब डिस्क्रिप्शन पढ़े कवर लेटर न भेजें। आपका संदेश स्पष्ट, जॉब-फोकस्ड और प्रोफेशनल होना चाहिए।

कवर लेटर से जुड़े अन्य रिसोर्स एक्सप्लोर करें


और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी कवर लेटर टेम्प्लेट्स देखें