Canva होम
  1. सीवी बनाएँ

फ्री सीवी मेकर | Online CV Banaye

Image
लाल और सफ़ेद साफ और कॉर्पोरेट UX डिज़ाइनर बायोडाटा

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

एक अच्छा CV आपको अपनी इंडस्ट्री में सबसे अलग दिखाने में मदद करता है। यह न केवल आपके कौशल, अनुभव और शिक्षा को दर्शाता है, बल्कि आपके प्रोफेशनलिज़्म और व्यक्तित्व की झलक भी देता है। अकसर लोग CV और रिज्यूम(नए टैब या विंडो में खुलता है) में अंतर नहीं समझ पाते, लेकिन ये दोनों अलग-अलग दस्तावेज़ होते हैं। सही CV आपको आपकी ड्रीम जॉब पाने के करीब ला सकता है। तो अगर आप सोच रहे हैं कि सीवी कैसे बनाते हैं, तो Canva का CV मेकर आपकी मदद के लिए तैयार है। हमारे प्रोफेशनली डिज़ाइन किये गए CV टेम्पलेट्स खासतौर पर इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड और फॉर्मेट को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। बस कुछ ही मिनटों में सही सीवी बनाकर अपने करियर को नई ऊंचाई दें। अपने मोबाइल में Canva ऐप के फ्री ऑनलाइन सीवी मेकर का उपयोग करके उपयुक्त CV टेम्पलेट(नए टैब या विंडो में खुलता है) चुनें, एडिट करें, अपने कौशल, क्रेडेंशियल्स और अनुभव जोड़ें, और एक प्रभावशाली CV तैयार करें।

हिंदी में CV

ऑनलाइन CV मेकर जो आपको सबसे अलग दिखाता है

एक शानदार CV के साथ तेज़ी से बदलते जॉब मार्केट में खुद को सबसे आगे रखें। पर सवाल यह है कि ऐसा CV कैसे बनाएं जो सबसे अलग हो? Canva के प्रोफेशनली डिज़ाइन किए गए फ्री CV टेम्पलेट्स में से कोई भी चुनें और ऐसा CV कस्टमाइज करें जो हर हायरिंग मैनेजर के CV ढेर में सबसे ऊपर चमके। आपको उन्नत डिज़ाइन स्किल्स की ज़रूरत नहीं है! Canva का शुरुआती-अनुकूल CV मेकर डिज़ाइन एडिटर और डॉक्यूमेंट क्रिएटर आपके सीवी एडिटिंग और ट्रांसलेशन को आसान बना देता है। चाहे आप नए ग्रैजुएट हों जो पहली नौकरी तलाश रहे हैं, या मिड-लेवल प्रोफेशनल हों जो अपने अगले बड़े ब्रेक के लिए आकर्षक CV बनाना चाहते हैं, हमारा CV मेकर हर ज़रूरत के लिए तैयार है। इंडस्ट्री-स्पेसिफिक CV टेम्पलेट्स और डिज़ाइन लेआउट्स खोजें जो आपके नायाब व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। फिर अपना CV अपनी पसंद के फ़ॉर्मेट में सेव करें—हाई-रिज़ॉल्यूशन PDF, एक पेज की CV वेबसाइट, Word से PDF कन्वर्ज़न(नए टैब या विंडो में खुलता है), या सीधे Canva से हाई-क्वालिटी प्रिंट के रूप में ऑर्डर करें। इसे सीधे ऑनलाइन भी शेयर कर सकते हैं। अब सवाल ‘CV कैसे बनाएं?’ का जवाब बस एक क्लिक दूर है।

सीवी कैसे बनायें | Online CV kaise banaye

जॉब के लिए मोबाइल से सीवी बनाना है एकदम आसान

क्या आप मोबाइल से सीवी बनाने की सोच रहे हैं (cv kaise banaye mobile se)? बस Canva ऐप डाउनलोड करें, फ्री में लॉग इन(नए टैब या विंडो में खुलता है) करें और अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें। यहां आपको रचनात्मक, ट्रेंडी लेआउट्स से लेकर औपचारिक और न्यूनतर स्व डिज़ाइन की पूरी रेंज मिलेगी। चाहे आप किसी भी सेक्टर या इंडस्ट्री में हों, हमारी गैलरी में आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप एक परफेक्ट CV टेम्पलेट ज़रूर मिलेगा। तो अब आप ऑनलाइन सीवी कैसे बनाएं कि चिंता छोड़कर बस हमारी ऐप का उपयोग करें जो कि बेहद आसान और सुविधाजनक है। Canva ऐप(नए टैब या विंडो में खुलता है) मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड करके आप कहीं से भी बस 10 मिनट में CV बनाना शुरू करें। ऊपर दिए गए हमारे सरल स्टेप्स फॉलो करें और अपने CV को मिनटों में तैयार करें। आप अपने CV में अपने कौशल, एजुकेशन, क्रेडेंशियल्स, स्कालरशिप और काम का अनुभव जोड़ें।

बस कुछ ही मिनटों में आपका आकर्षक और प्रभावी CV तैयार करें। PDF डाउनलोड करें, ईमेल से भेजें, या सीधे WhatsApp पर शेयर करें। तो अब सीवी कैसे बनाएं की चिंता छोड़ें और Canva के फ्री CV मेकर का उपयोग करें। सही CV और कवर लेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) के साथ अपने करियर को नई ऊंचाई पर ले जाएं!


आसानी से अपने सीवी को शानदार और अप टू डेट रखें

Canva के ड्रैग-एंड-ड्रॉप डिज़ाइन एडिटर के साथ, आपको अपना CV बनाने और अपडेट करने में कोई परेशानी नहीं होगी। आप अपने खाते में अपना नवीनतम सीवी भी आसानी से सेव सकते हैं और नौकरी के विभिन्न अवसरों की आवश्यकताओं के अनुसार अलग-अलग संस्करण बना सकते हैं। अपना CV नियमित रूप से अपडेट करें क्योंकि आपको अपने संपूर्ण CV डिज़ाइन को फिर से किए बिना वास्तविक दुनिया में काम करने का अधिक अनुभव मिलता है।

और चूँकि आप अपने मोबाइल, टैबलेट और डेस्कटॉप डिवाइस पर Canva के फ्री CV मेकर को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं, इसलिए आप अपना CV कभी भी, कहीं भी एडिट कर सकते हैं और भेज सकते हैं।


अपना CV एक से अधिक तरीकों से सबमिट करें

नौकरी के लिए आवेदन करना आसान है क्योंकि Canva आपके CV को सबमिट करने के लिए कई विकल्प प्रदान करता है। आप अपनी फ़ाइल को देखने योग्य लिंक भेज सकते हैं, उसे एक पेज की आकर्षक सीवी वेबसाइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) में प्रदर्शित कर सकते हैं या पोर्टफ़ोलियो प्रज़ेंटेशन के ज़रिए अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं जिसमें आपका CV या बायोडाटा शामिल हो। आप अपने लेआउट को उच्च गुणवत्ता वाले PDF के रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं, PDF को PNG में कन्वर्ट कर सकते हैं या Canva प्रिंट से पर्यावरण के प्रति जागरूक, उच्च गुणवत्ता वाले प्रिंट का स्टैक ऑर्डर कर सकते हैं। ये सभी एक एडिटर में।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आप हमारे फ्री विज़ुअल डिज़ाइन प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके फ्री में CV बना सकते हैं। हमारे पास कई तरह के उद्योगों, थीम, फ़ॉर्मेट या यहाँ तक कि रंग योजनाओं में फ़िट होने के लिए पेशेवर रूप से डिज़ाइन किए गए सैकड़ों और फ्री CV टेम्पलेट्स से भरी एक गैलरी है।

अगर आपके पास कोई जॉब या वर्क एक्सपीरियंस नहीं है और आपको सीवी बनाना है, तो अपनी प्रोफेशनल स्टेटमेंट पर खास ध्यान दें। आपकी स्टेटमेंट साफ और छोटी होनी चाहिए—तीन से ज्यादा वाक्य न हों। इसमें ये बातें शामिल करें:

  • आपका फील्ड ऑफ स्टडी (जिसमें आपने पढ़ाई की है)।
  • आपकी संबंधित स्किल्स (तकनीकी और सॉफ्ट स्किल्स दोनों) और अतिरिक्त अनुभव (इंटर्नशिप, वॉलंटियर वर्क)।
  • जिस जॉब या कंपनी के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं, उसका कारण व रूचि।

इसके साथ, अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों को भी हाइलाइट करें। अगर आपके पास स्कॉलरशिप या कोई ऑनर्स हैं, तो उन्हें जरूर शामिल करें। उस प्रोजेक्ट या वर्कशॉप का भी जिक्र करें जो जॉब के लिए प्रासंगिक है। अलग दिखने के लिए, अपनी सीवी को उस खास जॉब पोस्ट के लिए कस्टमाइज करें जिसके लिए आप अप्लाई कर रहे हैं। पोस्ट में दिए गए कीवर्ड्स का इस्तेमाल करें और दिखाएं कि आपकी अकादमिक बैकग्राउंड और रुचियां उस पोजिशन के लिए कैसे उपयुक्त हैं।

CV क्या होता है ये जानने के लिए पहले ये जानें कि सीवी का फुल फॉर्म क्या है? (CV ka full form in Hindi) सीवी का फुल फॉर्म Curriculum Vitae है, जिसका लैटिन भाषा में अर्थ होता है "कोर्स ऑफ लाइफ" इसलिए सीवी का मतलब है आपके जीवन के सफर का एक दस्तावेज़, जिसमें आपके पेशेवर (professional) कौशल, शिक्षा, अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी का संक्षेप में विवरण होता है। कुछ लोग सीवी और रिज्यूम में अंतर नहीं समझ पाते पर ये दोनों अलग है। जब आप किसी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, तो सीवी नियोक्ता/मैनेजर को आपके प्रोफेशनल प्रोफाइल की एक झलक दिखाता है। यह दस्तावेज़ आमतौर पर 2 से 3 पेज का होता है और इसे देखकर कंपनियां तय करती हैं कि आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए या नहीं। इसे समझने का तरीका यह है कि CV आपके करियर, स्किल्स और अनुभव का परिचायक होता है।

और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी CV टेम्प्लेट्स देखें