Canva होम
  1. फ्लैश कार्ड बनाएँ

फ्री फ्लैश कार्ड बनाएं | Online Flash Card Banaye

Image
कलर्स फ़्लैशकार्ड

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

डिज़ाइन और काम से जुड़े हमारे ऐप्लिकेशन आज़माएँ

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

चाहे आप ऑफिस में कोई ज़रूरी प्रेज़ेंटेशन(नए टैब या विंडो में खुलता है) दे रहे हों या स्कूल में बच्चों को कुछ सिखा रहे हों, फ्लैश कार्ड याद रखने का एक आसान और असरदार तरीका हैं। ये विज़ुअल संकेतों से आपकी मेमोरी को मज़बूत बनाते हैं। Canva के फ्री ऑनलाइन फ्लैश कार्ड मेकर की मदद से आप कुछ ही मिनटों में खूबसूरत और काम के फ्लैश कार्ड बना सकते हैं।

How to make a flashcard - Canva

आसानी से सीखने के लिए फ्लैश कार्ड कैसे बनाएं

हर किसी का सीखने का तरीका अलग होता है, और Canva का फ्री फ्लैशकार्ड मेकर आपको ऐसे फ्लैशकार्ड डिज़ाइन करने में मदद करता है जो आपके लिए सबसे बेहतर काम करें। हमारे फ्लैशकार्ड मेकर से ऐसे फ्लैश कार्ड बनाएं जो सीखने वाले को भी मज़ेदार लगें और पढ़ाई आसान बनाएं। Canva फ्लैश कार्ड मेकर के साथ आप अपने हैंडराइटिंग नोट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) सेव कर सकते हैं, फ्लैश कार्ड टेम्पलेट(नए टैब या विंडो में खुलता है)का आकार चुन सकते हैं, अपनी थीम तय कर सकते हैं, टेक्स्ट का साइज़ बदल सकते हैं और हमारे ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर की मदद से इमेज या डायग्राम जोड़ सकते हैं। सीखने की शुरुआत करने के लिए हज़ारों तैयार टेम्पलेट्स में से चुनें या चाहें तो खुद से नया डिज़ाइन बनाएं। Canva के साथ ऐसे फ्लैश कार्ड बनाएं जो सबसे अलग और आकर्षक दिखें!

फ्लैश कार्ड कैसे बनाएं | Flash card kaise banate hain

स्टैंडआउट फ्लैश कार्ड कैसे बनाएं

जब आप कोई प्रेज़ेंटेशन तैयार कर रहे हों, इम्तिहान की तैयारी कर रहे हों या नई भाषा सीख रहे हों, तो फ्लैश कार्ड आपके लिए सबसे आसान और असरदार टूल हो सकते हैं। Canva के साथ, आप हर फ्लैश कार्ड में एक जैसा डिज़ाइन रख सकते हैं ताकि वे साफ-सुथरे और पढ़ने में आसान लगें। एडिटर में एक फ्लैश कार्ड बनाने के बाद या अपना पसंदीदा फ्लैश कार्ड टेम्पलेट चुनने के बाद, आप उसे एक क्लिक में डुप्लिकेट कर सकते हैं और ज़रूरत के हिसाब से टेक्स्ट बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप हर विषय के लिए अलग कलर थीम रख सकते हैं, या किसी प्रेज़ेंटेशन के लिए बुलेट पॉइंट्स वाला सेट बना सकते हैं।

डिज़ाइन से फ्लैशकार्ड को दिलचस्प बनाएं

रंग, आकार, इमेज और फ़ॉन्ट जैसे डिज़ाइन एलिमेंट आपके कार्ड को न सिर्फ आकर्षक बनाते हैं, बल्कि ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करते हैं। आप विषयों के अनुसार कलर कोडिंग कर सकते हैं, जैसे इंग्लिश के लिए नीला, मैथ्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए पीला, या साइंस(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए हरा। बोल्ड हेडिंग्स या छोटे इलस्ट्रेशन जोड़कर उन्हें और यादगार बनाएं।

अपने फ्लैशकार्ड सेव करें और फिर से उपयोग करें

हो सकता है आपको ये फ्लैश कार्ड दोबारा काम आएं — किसी और क्लास, प्रोजेक्ट या ट्रेनिंग के लिए। Canva में आपके सारे डिज़ाइन अपने-आप सेव हो जाते हैं। आप किसी भी समय उनका कॉपी वर्ज़न बना सकते हैं और अपनी नई ज़रूरत के हिसाब से एडिट कर सकते हैं। आपके सारे रंग, इमेज और फ़ॉन्ट एक ही जगह रहते हैं, जिससे हर बार नया डिज़ाइन बनाना और भी आसान हो जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रभावी फ्लैश कार्ड बनाने के लिए अपने टेक्स्ट को हाथ से लिखें ताकि याद रखने में आसानी हो। अलग-अलग विषय या कठिनाई स्तर के लिए कार्ड को कलर कोड करें। हर कार्ड में सिर्फ एक सवाल रखें और शब्दों के साथ तस्वीरें जोड़ें ताकि समझना और याद रखना आसान हो। मेमोरी ट्रिक का इस्तेमाल करें, दोनों तरफ से पढ़ाई करें और सवाल-जवाब ज़ोर से बोलकर दोहराएं — इससे याददाश्त और भी मजबूत होती है।

मानक फ़्लैशकार्ड आमतौर पर 3 x 5 या 5 x 7 इंच के होते हैं। बाइंडर रिंग में अधिक जानकारी या मिनी साइज़ शामिल करने के लिए बड़े साइज़ भी होते हैं। ऑनलाइन फ्लैश कार्ड मेकर के साथ, आप अपने कार्ड को अपनी ज़रूरतों के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

इसे सरल रखें। कार्ड के एक तरफ प्रश्न या मुख्य शब्द लिखें और दूसरी तरफ उसका उत्तर या संबंधित परिभाषा लिखें। अगर आपको एक से ज़्यादा लाइनें लिखनी हों, तो कार्ड को साफ़ और पढ़ने योग्य रखने के लिए बुलेट पॉइंट का इस्तेमाल करें।

और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी फ़्लैशकार्ड टेम्प्लेट्स देखें