Canva होम
  1. इंस्टाग्राम स्टोरी बनाएँ

फ्री इंस्टाग्राम स्टोरी मेकर | Online Instagram Story Banaye

Image
हल्का नीला भूरा स्क्रैपबुक जन्मदिन instagram स्टोरी

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

ट्रेंडी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ से अपने फॉलोअर्स को इम्प्रेस करें और अपने बिज़नेस को एक नया अंदाज़ दें। Canva के स्टाइलिश Instagram स्टोरी टेम्पलेट्स और आसान डिज़ाइन टूल्स की मदद से ऐसी क्रिएटिव स्टोरीज़ बनाएं जो सबका ध्यान खींच लें। हज़ारों फ्री एडिटेबल टेम्पलेट्स को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ करें - फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) डालें, स्टिकर और म्यूज़िक(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें, और सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर करें।

फ्री इंस्टाग्राम स्टोरी मेकर

Stylish Instagram Story Kaise Banaye

अब सादे इंस्टाग्राम वीडियो या स्टिल फ़ोटो स्टोरी तक सीमित न रहें - अपनी Instagram स्टोरीज़ को एक नया स्टाइल और पर्सनैलिटी दें। किसी भी भाषा में इंस्टाग्राम स्टोरी कैसे बनाएं (Instagram story kaise banaye)? Canva का Instagram स्टोरी मेकर आपको हज़ारों खूबसूरत टेम्पलेट्स देता है, जिनसे आप अपनी स्टोरी में रंग, आकर्षण और क्रिएटिव टच जोड़ सकते हैं। चाहे आप अपनी रोज़मर्रा की लाइफ के खास पल शेयर कर रहे हों, अपने ब्रांड की पहचान बना रहे हों, या अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर रहे हों - Canva के साथ Instagram स्टोरी बनाना बेहद आसान है। बस इंस्टाग्राम स्टोरी टेम्पलेट चुनें, फोटो लगाएं, टेक्स्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) और म्यूज़िक जोड़ें, और कुछ ही मिनटों में अपनी स्टोरी को एक नया रूप दें। Canva के ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल्स, फॉन्ट स्टाइल्स और फिल्टर्स से आप हर स्टोरी को अपनी तरह बना सकते हैं। स्टिकर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है), इमोजी और एनिमेशन(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़कर अपनी Instagram स्टोरी को और भी मज़ेदार बनाएं।

इंस्टाग्राम स्टोरी कैसे बनाएं | Instagram story kaise banaye

मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।

सूची की शुरुआत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति
सूची का अंत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

Instagram स्टोरी को फीलिंग्स के साथ और भी खास बनाएं

अपनी Instagram स्टोरी में वीडियो जोड़कर उसे और एक्सप्रेसिव बनाएं। Canva के आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर से आप अपने पसंदीदा Instagram टेम्पलेट में वीडियो अपलोड कर सकते हैं, उसे ट्रिम, कट(नए टैब या विंडो में खुलता है), या फिल्टर लगाकर शानदार Instagram स्टोरी तैयार कर सकते हैं। Canva के वीडियो एडिटिंग(नए टैब या विंडो में खुलता है) टूल्स से आप रील्स को भी सीधा अपनी स्टोरी में जोड़ सकते हैं। किसी भी डिवाइस से वीडियो शूट करें और Canva ऐप में खोलकर अपनी स्टोरी को साधारण से स्टाइलिश बना दें। क्या आपने सोचा है कि इन्फ्लुएंसर्स जैसी इंस्टाग्राम पर स्टोरी कैसे बनाते हैं? उनका सीक्रेट है Canva के टेम्पलेट्स, डिज़ाइन फीचर्स, और वैसे ही कुछ टूल्स । Canva के साथ आप फिल्टर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है), बैकग्राउंड(नए टैब या विंडो में खुलता है), टेक्स्ट, म्यूज़िक और ट्रांज़िशन जोड़कर अपनी स्टोरीज़ को प्रोफेशनल टच दे सकते हैं। फैशन, ट्रैवल, फूड, फिटनेस या एजुकेशन - हर थीम के लिए Canva पर तैयार टेम्पलेट्स मिलेंगे, जिन्हें आप अपनी जरूरत के मुताबिक एडिट कर सकते हैं।

अपने बिज़नेस के लिए ऑन-ब्रांड स्टोरीज़

अगर आप अपने ब्रांड की पहचान बनाना चाहते हैं या ज्यादा लाइक्स, कमेंट्स और फॉलोअर्स चाहते हैं, तो Canva के इंस्टाग्राम एडिटेबल टेम्पलेट्स आपके लिए परफेक्ट हैं। Canva में अपना लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है), ब्रांड कलर पैलेट और फॉन्ट स्टाइल अपनी Instagram स्टोरी में जोड़ें ताकि हर स्टोरी में एक जैसा प्रोफेशनल लुक बना रहे। नए प्रोडक्ट लॉन्च, डिस्काउंट ऑफर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है), बिहाइंड-द-सीन या इवेंट अपडेट्स - सबको Canva के तैयार Instagram स्टोरी टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) के साथ आकर्षक तरीके से शेयर करें। Canva सिर्फ Instagram तक सीमित नहीं है - यह आपके पूरे सोशल मीडिया ब्रांडिंग को अपग्रेड करता है। Canva के कंटेंट प्लानर से आप अपनी स्टोरीज़ पहले से शेड्यूल कर सकते हैं और एक ही प्लेटफ़ॉर्म से फेसबुक(नए टैब या विंडो में खुलता है), इंस्टाग्राम(नए टैब या विंडो में खुलता है), लिंक्डइन और पिनटेरेस्ट पर शेयर कर सकते हैं।

टीम या दोस्तों के साथ स्टोरी डिज़ाइन करें

Canva का रियल-टाइम कोलैबोरेशन फीचर टीम वर्क को आसान बनाता है। बस शेयर लिंक भेजें और सब एक साथ एडिटिंग शुरू कर दें। आप टिप्पणियाँ छोड़ सकते हैं, सुझाव दे सकते हैं और डिज़ाइन को साथ में फाइनल कर सकते हैं। चाहे आप किसी मार्केटिंग कैंपेन पर काम कर रहे हों, ब्रांड प्रमोशन कर रहे हों या दोस्तों के साथ मज़े के लिए स्टोरी बना रहे हों - Canva का कोलैबोरेशन टूल सबको एक साथ लाता है। Canva के साथ हर Instagram स्टोरी को बनाएं और भी आकर्षक, पर्सनल और प्रोफेशनल - ताकि आपकी स्टोरीज़ सिर्फ देखी न जाएं, बल्कि याद भी रखी जाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Instagram स्टोरीज़ की चौड़ाई 1080 पिक्सेल x 1920 पिक्सेल होनी चाहिए या रेश्यो 9:16 होना चाहिए। इन साइज़ को फ़ॉलो करने से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि आपकी फ़ोटो या वीडियो का रिज़ॉल्यूशन उच्चतम संभव है और स्टोरी के रूप में अपलोड करने के बाद उसका वह हिस्सा कट नहीं जाएगा।

अपनी Instagram स्टोरी में फ़ोटो जोड़ने के लिए, स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर स्थित कैमरा आइकन पर टैप करें या फ़ीड में कहीं भी दाईं ओर स्वाइप करें; फ़ोटो लेने या चुनने के लिए स्क्रीन के निचले केंद्र में स्थित गोले पर टैप करें; और जब आप पोस्ट करने के लिए तैयार हों, तो “आपकी स्टोरी” पर क्लिक करें।

अपनी Instagram स्टोरी खोलें और “लेआउट” पर हिट करें। फिर आप छह अलग-अलग लेआउट विकल्पों में से चुन सकते हैं, फिर अपने कैमरा रोल से फ़ोटो जोड़ सकते हैं या उन्हें रियल टाइम में ले सकते हैं। आप अपनी स्क्रीन के बीच में “हटाएँ” बटन से किसी फ़ोटो को बदल सकते हैं या हटा सकते हैं।

MOV, GIF, MP4, MPEG, MKV और WEBM फ़ॉर्मेट में वीडियो क्लिप्स अपलोड किए जा सकते हैं, जिनका अपलोड साइज़ ज़्यादा से ज़्यादा 1GB होना चाहिए। अगर वीडियो का बैकग्राउंड ट्रांसपैरेंट है, तो हम सुझाव देते हैं कि इसे GIF के रूप में अपलोड करें।

फ़ोटो भी अपलोड किए जा सकते हैं। अगर आपको JPEG/JPG, PNG, HEIC/HEIF या WebP इमेज अपलोड करनी हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:

  • 50MB से कम साइज़ की हो
  • 250 मिलियन पिक्सेल (चौड़ाई x लंबाई) से ज़्यादा की न हो
  • अगर WebP है, तो सिर्फ़ स्टैटिक फ़ाइलें ही सपोर्ट करती हैं

अगर SVG इमेज अपलोड की जा रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:

  • 3MB से कम साइज़ की हो
  • 150 से 200 पिक्सेल चौड़ी हो
  • "SVG 1.1" SVG प्रोफ़ाइल के तौर पर सेव की गई हो

मीडिया अपलोड करने से जुड़ी ज़रूरतों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यह गाइड देखें।

Instagram के और रिसोर्स एक्सप्लोर करें


और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी Instagram स्टोरी टेम्प्लेट्स देखें