Canva होम
  1. विज्ञापन बनाएँ

ऑनलाइन विज्ञापन मेकर | Free Ad Banaye

विज्ञापन बनाएँ
Image
Create Ads Hero Banner

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

Canva के फ्री विज्ञापन मेकर से ऐसे आकर्षक विज्ञापन बनाएं, जो देखने वालों को क्लिक करने, खरीदारी करने या आपसे संपर्क करने के लिए प्रेरित करें। Instagram, YouTube, Google Ads, Facebook और यहां तक कि प्रिंट प्लेटफ़ॉर्म्स के लिए भी विज्ञापन बनाना अब आसान और तेज़ हो गया है। अगर आप सोच रहे हैं ऐड कैसे बनाये (ad kaise banaye), तो Canva पर मौजूद तैयार टेम्प्लेट्स आपकी मदद के लिए तैयार हैं। बस अपना मनपसंद विज्ञापन डिज़ाइन (vigyapan design) चुनें, उसे अपने ब्रांड के अनुसार कस्टमाइज़ करें, और कुछ ही मिनटों में एक प्रोफेशनल ऐड तैयार करें। यह किसी भी विज्ञापन अभियान के लिए प्रभावशाली कोलैटरल तैयार करने का सबसे आसान तरीका है।

Create Ads Lead

किफ़ायती लेकिन सुंदर विज्ञापन कैसे बनाएं

Facebook, YouTube या Google Ads के लिए प्रोफेशनल दिखने वाले विज्ञापन तुरंत बनाएँ। हमारे विज्ञापन मेकर (ऐड मेकर) में शुरुआती लोगों के लिए आसान डिज़ाइन टूल और शानदार विज्ञापन टेम्प्लेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) हैं। न तो किसी नकली स्टोरीबोर्ड की जरूरत है, न ही कोई मुश्किल प्रक्रिया। बस टेम्प्लेट चुनें, अपने हिसाब से बदलें और पब्लिश करें। सबसे अच्छी बात ये है कि हमारा विज्ञापन मेकर पूरी तरह से फ्री है! अब कम बजट में भी सुंदर और असरदार विज्ञापन बनाना संभव है। अपने टेम्प्लेट में आसानी से लोगो, ब्रैंड रंग और बाकी विज़ुअल एलिमेंट्स जोड़ें। फॉन्ट और डिज़ाइन को अपने ब्रैंड के मुताबिक बदलकर अपनी पहचान को और मजबूत बनाएं। ऐसा विज्ञापन डिज़ाइन (vigyapan design) तैयार करें जो देखने वालों को स्क्रॉल करने से रोके और उन्हें खरीदने या क्लिक करने की तरफ ले जाए।

Canva का विज्ञापन मेकर छोटे और बड़े सभी व्यवसायों के लिए एकदम सही है। इससे आप ऐसी विज्ञापन सामग्री बना सकते हैं, जो आपके बिज़नेस को आगे बढ़ाने में मदद करे और ज्यादा ग्राहक जोड़े। यहाँ आप यह बहुत ही आसान स्टेप्स में विज्ञापन बनाना सीख सकते हैं, वो भी बिना किसी डिजाइनिंग एक्सपर्ट के।

विज्ञापन कैसे बनाएँ | ad kaise banaye

मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।

सूची की शुरुआत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति
सूची का अंत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

एडिटेबल विज्ञापन टेम्प्लेट्स के साथ विज्ञापन बनाना शुरु करें

Canva पर आपको हर तरह के व्यवसाय और विज्ञापन उद्देश्यों के लिए तैयार टेम्प्लेट्स मिलते हैं। आप अपने ब्रैंड के अनुसार टेम्प्लेट चुन सकते हैं और तुरंत काम शुरू कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ऑनलाइन विज्ञापन कैसे बनाये (ad kaise banaye), तो Canva आपके लिए सबसे आसान तरीका है। आप प्रमोशन, ऑफ़र, नए प्रोडक्ट, मौसमी सेल, ब्रैंड इवेंट या कार्टून जैसे विज्ञापनों के लिए टेम्प्लेट चुन सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि वीडियो फ़ॉर्मेट में विज्ञापन कैसे बनाये (vigyapan kaise banaen), तो Canva का विज्ञापन मेकर शानदार वीडियो टेम्प्लेट्स भी प्रदान करता है। आप चाहें तो स्क्रैच से डिज़ाइन बनाकर भी शुरुआत कर सकते हैं। अगर आपके मन में है कि शुरू से एक नया विज्ञापन कैसे बनाते हैं (advertisement kaise banaye), तो Canva की मदद से यह काम बेहद आसान हो जाता है। Canva का इंटरफ़ेस शुरुआती लोगों के लिए भी बेहद सरल है। यहां कुछ आसान स्टेप्स में गाइड मिलेगा जिससे आप जल्दी सीख सकते हैं। Canva पर टेम्प्लेट को कस्टमाइज़ करना बहुत ही आसान है। चाहे आप ढूंढ रहें हो कि फेसबुक विज्ञापन(नए टैब या विंडो में खुलता है) कैसे बनाएं हिंदी में (Facebook ad kaise banaye in Hindi), तो यहां उसके लिए भी खास ट्रांसलेशन टूल मौजूद हैं। आप एनिमेशन, ट्रांज़िशन और विज़ुअल इफेक्ट्स भी जोड़ सकते हैं जिससे विज्ञापन और भी आकर्षक बनता है।

अपनी ब्रैंड इमेज को एक जैसा बनाए रखें

Canva का विज्ञापन मेकर आपके ब्रैंड के अनुसार डिज़ाइन बनाए रखने में मदद करता है। आप अपने लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है), स्लोगन और अन्य ब्रैंड एलिमेंट्स अपलोड कर सकते हैं और बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने ब्रैंड के रंगों और हेक्स कोड को फॉलो करने के लिए Canva का कलर पिकर टूल बहुत काम आता है। आप फॉन्ट्स और स्टाइलिंग को भी अपने अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं। अगर आपके पास ब्रैंड एंबेसडर की तस्वीरें हैं, तो आप उन्हें सीधे टेम्प्लेट में जोड़ सकते हैं। इस तरह आप एक प्रोफेशनल और आकर्षक विज्ञापन डिज़ाइन (vigyapan design) तैयार कर सकते हैं। Canva उन लोगों के लिए भी मददगार है जो यह सीखना चाहते हैं कि विज्ञापन कैसे बनाते हैं (vigyapan kaise banate hain)। आप अपने मार्केटिंग टाइमलाइन के अनुसार काम कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है और प्रक्रिया तेज़ बनती है। Canva की मदद से आपका विज्ञापन बनाना तेज़ और सरल हो जाता है।

टीम के साथ मिलकर विज्ञापन डिज़ाइन करें

Canva में आप और आपकी टीम मिलकर एक ही डिज़ाइन पर काम कर सकते हैं। आप एक-दूसरे को कमेंट कर सकते हैं, बदलाव सुझा सकते हैं और तुरंत अपडेट कर सकते हैं। यह फ़ीचर खासकर तब फायदेमंद होता है जब आप टीम के साथ मिलकर सोचते हैं कि गूगल ऐड कैसे बनाएं (Google ad kaise banaye)। हर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के लिए विज्ञापन बनाएं। Canva से आप YouTube(नए टैब या विंडो में खुलता है), Facebook, Snapchat और Google Ads जैसे सभी प्लेटफ़ॉर्म्स के लिए विज्ञापन डिज़ाइन कर सकते हैं। एक प्लेटफ़ॉर्म के लिए बनाया गया ऐड आप दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप फेसबुक ऐड कैसे बनाएं (Facebook ad kaise banaye) जान लेते हैं, तो उसी डिज़ाइन को Canva में Instagram(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है। हर जगह आपकी ब्रैंडिंग एक जैसी दिखे, इसके लिए Canva क्रॉस-चैनल विज्ञापन बनाना आसान बनाता है।

डिज़ाइन को सेव करें और फिर से इस्तेमाल करें

Canva आपके सभी डिज़ाइन सेव करके रखता है, जिससे आप उन्हें बाद में फिर से इस्तेमाल या एडिट कर सकते हैं। आप एक विज्ञापन के कई वर्ज़न बनाकर अलग-अलग ऑडियंस के लिए सेव कर सकते हैं। हमारा फ्री विज्ञापन मेकर आपको सारे डिज़ाइन एक ही जगह पर सहेजने और मैनेज करने की सुविधा देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसी विज्ञापन के असरदार होने के लिए उसमें एक साफ़-सुथरा मैसेज और कॉल-टू-एक्शन होना ज़रूरी है। वैल्यू प्रपोज़िशन का मतलब होता है कि ग्राहक आपको क्यों चुने — जैसे कि “मुफ़्त डिलीवरी” या “100% मनी बैक गारंटी”। वहीं, कॉल-टू-एक्शन यह बताता है कि ग्राहक को अगला कदम क्या लेना है — जैसे “अभी खरीदें” या “साइन अप करें”। इसके साथ ही, यह भी ज़रूर चेक करें कि जो लिंक आप ऐड में देते हैं, वो सही लैंडिंग पेज पर ही ले जाएँ।

एक असरदार Facebook विज्ञापन बनाने के लिए उसकी टारगेटिंग यानी लक्ष्यीकरण की खास सुविधा का पूरा इस्तेमाल करें। सबसे पहले अपने ग्राहकों को अलग-अलग समूहों में बाँटें। फिर हर समूह के लिए अलग और उनके हिसाब से बना हुआ विज्ञापन तैयार करें। ध्यान रखें कि आपका विज्ञापन उस समूह से जुड़ा हो और उनकी ज़रूरतों के मुताबिक हो।

Instagram कैरोज़ल विज्ञापन जल्दी और आसानी से बनाने के लिए हमारे ऐड मेकर का इस्तेमाल करें। सबसे पहले एक Instagram कैरोज़ल टेम्प्लेट चुनें और उसे अपने ब्रैंड के अनुसार कस्टमाइज़ करें। ध्यान रखें कि सभी स्लाइड्स में एक जैसा रंग, फॉन्ट और इमेज स्टाइल हो, जिससे पूरा विज्ञापन एक जैसा और प्रोफेशनल दिखे। शुरुआत की स्लाइड्स को ऐसा डिज़ाइन करें कि वो तुरंत ध्यान खींचें। उसके बाद की स्लाइड्स में अपने प्रोडक्ट या सर्विस का समाधान और उसके फायदे साफ़-साफ़ दिखाएं। अंत में, आखिरी स्लाइड में एक मज़बूत कॉल-टू-एक्शन ज़रूर शामिल करें — जैसे “अभी खरीदें” या “और जानें”, ताकि दर्शक आगे का कदम आसानी से समझ सकें।

MOV, GIF, MP4, MPEG, MKV और WEBM फ़ॉर्मेट में वीडियो क्लिप्स अपलोड किए जा सकते हैं, जिनका अपलोड साइज़ ज़्यादा से ज़्यादा 1GB होना चाहिए। अगर वीडियो का बैकग्राउंड ट्रांसपैरेंट है, तो हम सुझाव देते हैं कि इसे GIF के रूप में अपलोड करें।

फ़ोटो भी अपलोड किए जा सकते हैं। अगर आपको JPEG/JPG, PNG, HEIC/HEIF या WebP इमेज अपलोड करनी हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:

  • 50MB से कम साइज़ की हो
  • 250 मिलियन पिक्सेल (चौड़ाई x लंबाई) से ज़्यादा की न हो
  • अगर WebP है, तो सिर्फ़ स्टैटिक फ़ाइलें ही सपोर्ट करती हैं

अगर SVG इमेज अपलोड की जा रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:

  • 3MB से कम साइज़ की हो
  • 150 से 200 पिक्सेल चौड़ी हो
  • "SVG 1.1" SVG प्रोफ़ाइल के तौर पर सेव की गई हो

मीडिया अपलोड करने से जुड़ी ज़रूरतों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यह गाइड देखें।