

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर
प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स
डिज़ाइन और काम से जुड़े हमारे ऐप्लिकेशन आज़माएँ
दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ
Canva में एक यूनीक विजिटिंग कार्ड डिज़ाइन बनाकर शानदार फर्स्ट इंप्रेशन बनाएँ। प्रोफ़ेशनल डिज़ाइनर्स द्वारा बनाए गए हज़ारों विजिटिंग कार्ड टेम्प्लेट्स में से चुनें और अपने खुद के कस्टम कार्ड जिसमे आपका लोगो भी हो, डिज़ाइन करें, डाउनलोड करें या प्रिंट करें।

Canva के साथ विजिटिंग कार्ड बनाना बेहद आसान और क्रिएटिव है। आप पहले से तैयार टेम्प्लेट्स में से चुनकर अपने विजिटिंग कार्ड को अपनी इंडस्ट्री और स्टाइल के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं। हर डिज़ाइन को पूरी तरह पर्सनलाइज़ करें—अपना नाम, टाइटल, लोगो, और ब्रांड कलर्स जोड़ें ताकि आपका विजिटिंग कार्ड आपकी पहचान को सही ढंग से दर्शाए। अगर आप डिजिटल ट्रेंड को अपनाना चाहते हैं, तो डिजिटल विजिटिंग कार्ड बनाएं जिसे आप आसानी से ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं। QR कोड जोड़ें और अपने सोशल मीडिया लिंक या वेबसाइट का एक्सेस सीधे अपने कार्ड से दें।
Canva की लाइब्रेरी में मौजूद फ्री इमेजेज़, आइकन और फ़ॉन्ट्स के साथ अपने डिज़ाइन को और भी आकर्षक बनाएं। चाहे आप एक मिनिमलिस्ट डिज़ाइन पसंद करें या एक बोल्ड और कलरफुल लुक, यहां हर स्टाइल के लिए टेम्प्लेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) मौजूद हैं। अपने विजिटिंग कार्ड से ऐसा प्रभाव छोड़ें कि लोग आपको और आपके ब्रांड को याद रखें। प्रिंट करवाने के लिए सही फॉर्मेट में डाउनलोड करें या इसे डिजिटल फॉर्म में सेव कर अपने नेटवर्क में शेयर करें। इंस्पायर हों, क्रिएटिव बनें और अपना प्रभाव छोड़ें!
हम जानते हैं कि आपकी ब्रांड इमेज आपके लिए मायने रखती है। इसलिए Canva का फ्री विजिटिंग कार्ड मेकर आपके विजिटिंग कार्ड की ब्रांडिंग करना आसान बनाता है। बस अपना लोगो अपलोड करें, ब्रांड के रंगों का उपयोग करें और अपने ब्रांड के लिए सही फ़ॉन्ट चुनें। OpenAI द्वारा संचालित मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) के बिज़नेस नेम जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) के साथ ब्रांड नेम के आइडिया पर विचार करें। आपके बिज़नेस कार्ड डिज़ाइन को और कस्टमाइज़ करने में आपकी मदद करने के लिए हमारे पास फ्री इमेज, आइकन और इलस्ट्रेशन की एक बड़ी लाइब्रेरी भी है। ब्राउज़ करें और बिल्कुल सही इमेजरी चुनें, जो आपको यह दिखाने के लिए चाहिए कि आपका ब्रांड और बिज़नेस किस बारे में है। आपके विजिटिंग कार्ड से लोग आपको याद रखेंगे। इसे बिज़नेस कार्ड मैग्नेट में बदलकर अगले स्तर तक ले जाएँ। Canva के विजिटिंग कार्ड मेकर के साथ, आपको सभी सही कारणों से याद किया जाएगा।
अपना फ्री विजिटिंग कार्ड डिज़ाइन करने के लिए पेशेवर रूप से डिज़ाइन किए गए सैकड़ों बिज़नेस कार्ड टेम्प्लेट्स में से चुनें। आप टेम्प्लेट्स स्टाइल अपने उद्योग या ब्रांड के हिसाब से चुन सकते हैं, जैसे कि मॉडर्न, सिंपल या एलिगेंट लेआउट या फिर आप प्रोफ़ेशन या इंडस्ट्री के हिसाब से चुनें। आप एक अच्छे उद्योगपति तो हैं लेकिन बिजनेस कार्ड कैसे बनाएं (business card kaise banaye) ये खोज रहे हैं? Canva ऐप उपयोग करने के लिए फ्री है और इसे गैर-डिज़ाइनर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कोई अलग से सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की जरुरत नहीं हैं। अपना विजिटिंग कार्ड डिज़ाइन बनाने के लिए आपको जो कुछ भी चाहिए वह सब कुछ आपकी उंगलियों पर है। अपने विजिटिंग कार्ड में मनचाहा लुक पाने के लिए आपको बहुत कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। Canva के सहज डिज़ाइन टूल और विजिटिंग कार्ड टेम्प्लेट्स की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ, आप आसानी से और किफ़ायती रूप से अपने डिज़ाइन बनाने में सक्षम हैं।
एक बार जब आप अपना विजिटिंग कार्ड डिज़ाइन बना लेते हैं तो वह आपके Canva अकाउंट में सेव हो जाता है, ताकि आप जब चाहें उसमें बदलाव कर सकें। अपना फ़ोन नंबर बदल दिया है? ऑफ़िस का पता बदल गया हैं? नया टाइटल मिला? नया लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है) अपडेट करना हैं ?आप ये सब अपने बिज़नेस कार्ड में बदलना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि क्या आप अपना नए विज़िटिंग कार्ड में बदलाव अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं (visiting card kaise banaye mobile से)? हमारा विजिटिंग कार्ड मेकर आपके विवरण को बदलने की परेशानी को दूर करता है। बस अपना डिज़ाइन खोलें, टेक्स्ट पर क्लिक करें और अपनी पसंद की कोई भी चीज़ बदलें। हमारे फ्री QR कोड जनरेटर के साथ, आसानी से अपने विजिटिंग कार्ड में एक स्थिर QR कोड डालें। इन फ्री और 100% एडिटेबल QR कोड विजिटिंग कार्ड टेम्प्लेट्स से प्रेरित हों और एक ऐसा विज़िटिंग कार्ड बनाएं जिससे लोग आपको हमेशा याद रखें।
डिजिटल विजिटिंग कार्ड को आसानी से बनाने के तरीके यहाँ दिए गए हैं:
बिज़नेस कार्ड के लिए QR कोड बनाने के लिए, हमारे मुफ़्त QR कोड जनरेटर का उपयोग करें।
विजिटिंग कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए सबसे अच्छी जगह हमारे फ्री और उपयोग में आसान ग्राफ़िक डिज़ाइन प्लेटफ़ॉर्म है। प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए बिज़नेस कार्ड टेम्प्लेट्स से प्रेरित होकर शुरुआत करें या ब्लैंक टेम्प्लेट से शुरुआत करें। हम ग्राहकों की खुशी का ध्यान रखते हैं।