Canva एजुकेशन के साथ, टीचर्स, विद्यार्थियों और स्टाफ़ को इतना सक्षम बनाएँ ताकि वे साथ मिलकर काम कर सकें और विज़ुअल्स की मदद से कम्युनिकेट कर सकें। Canva एजुकेशन, k-12 स्कूलों के लिए 100% मुफ़्त है। अपने डिस्ट्रिक्ट के लिए आज ही Canva एजुकेशन को अनलॉक करें।
हाँ, यह 100% मुफ़्त है। Canva सभी विद्यार्थियों के लिए समान अवसर मुहैया कराने में विश्वास रखता है। प्राइमरी और सेकेंड्री स्कूलों और डिस्ट्रिक्ट के लिए Canva एजुकेशन को 100% मुफ़्त बनाना, समाज में योगदान देने का हमारा एक तरीका है।
टीचर्स, विद्यार्थियों और स्टाफ़ के सदस्यों के साथ आसानी से विचार करें, कॉन्टेन्ट बनाएँ, रिव्यू करें और साथ मिलकर काम करें – सब कुछ एक जगह पर। अपने पूरे स्कूल सिस्टम को तुरंत साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें।
Canva के साथ आपके पास पूरा कंट्रोल है। अपनी ज़रूरत के हिसाब से अनुमतियाँ मैनेज या प्रतिबंधित करें। सिंगल साइन-ऑन (SSO) के साथ तेज़ी से और सुरक्षित रूप से लॉग इन करें। Canva एजुकेशन FERPA और COPPA के अनुरूप है, जो US नैशनल डेटा प्राइवेसी एग्रीमेंट का हस्ताक्षरकर्ता है और यह GDPR के अनुरूप डेटा प्रोसेसिंग परिशिष्ट मुहैया करवाएगा।
अपने काम को LMS से आसानी से कनेक्ट करें। Canva के साथ दिलचस्प असाइनमेंट बनाएँ, फिर अपने LMS से विद्यार्थियों के असाइनमेंट को शेयर और रिव्यू करें। Canva, विद्यार्थियों को सूचना देने वाली कई लोकप्रिय प्रणालियों और डेटा इंटीग्रेशन टूल्स के साथ इंटीग्रेशन को सपोर्ट करता है। इनमें Canvas, Google Classroom, Schoology, Classlink, PowerSchool, Infinite Campus, Aeries, Skyward, Global Grid for Learning और बहुत कुछ(नए टैब या विंडो में खुलता है) शामिल है।
हाई-क्वालिटी वाले हज़ारों शैक्षिक रिसोर्स की ऐक्सेस पाएँ और उन्हें अपने विद्यार्थियों की पसंद के हिसाब से बनाएँ। Docs, प्रज़ेंटेशंस, वीडियो, वेबसाइटों, सोशल मीडिया, व्हाइटबोर्ड्स और प्रिंट के साथ ऐडमिनिस्ट्रेटिव या शैक्षिक ज़रूरतों के लिए आकर्षक विज़ुअल कॉन्टेन्ट तुरंत बनाएँ।
तुरंत शुरू करने के लिए नीचे दिए गए सुविधाजनक सेटअप विकल्पों में से चुनें। अगर आप 10,000 से ज़्यादा यूज़र्स वाले किसी बड़े संस्थान का हिस्सा हैं, या आपको पक्के तौर पर नहीं पता कि कौन सा सेटअप आपकी ज़रूरों के लिए सबसे सही है, तो रोलआउट के बारे में चर्चा करने के लिए हमसे संपर्क करें(नए टैब या विंडो में खुलता है)।

विकल्प 1
10,000 तक यूज़र्स वाले संस्थान आवेदन प्रक्रिया को छोड़ें और उसी दिन Canva एजुकेशन के लिए साइन अप करें। इसके लिए, अपने स्कूल या डिस्ट्रिक्ट के मौजूदा, शिक्षा के लिए Google Workspace का इस्तेमाल करें। Google से साइन अप करने पर, आपका स्कूल डिस्ट्रिक्ट एक ही टीम के साथ Canva में सेट अप हो जाएगा—इससे आपके सभी स्कूल एक ही जगह पर आ जाएँगे।
Google के ज़रिए साइन अप करें

विकल्प 2
Google Workspace के अलावा SAML पहचान प्रदाता का उपयोग करने वाले किसी भी साइज़ के संस्थान या ऐसे संस्थान जहाँ 10,000 से ज़्यादा यूज़र्स, शिक्षा के लिए Google Workspace का उपयोग करते हों, Canva एजुकेशन पाने के लिए अपना आवेदन सबमिट करें। इनमें मौजूदा रोस्टरिंग समाधान वाले स्कूल, डिस्ट्रिक्ट या सिस्टम्स शामिल हैं। हम आपके आवेदन को रिव्यू करेंगे और आपके लिए सेट अप करेंगे।
अभी आवेदन करें
Canva आपके स्कूल में ऐडमिनिस्ट्रेटर्स से लेकर टीचर्स और विद्यार्थियों तक, तक सभी को सपोर्ट करता है।
प्रीमियम फ़ीचर्स, मैनेजमेंट कंट्रोल्स और डेटा प्रोटेक्शन के डोमेन-वाइड रोलआउट के साथ, संस्थान के सभी लोगों को शिक्षा से जुड़ी Canva की टॉप-टियर सुविधाओं का फ़ायदा दें। विद्यार्थियों, टीचर्स और स्टाफ़ के लिए आसानी से साथ मिलकर काम करने और विज़ुअल कम्युनिकेशन को सपोर्ट करें। सिंगल साइन-ऑन (SSO) और अपने पसंदीदा टूल के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा और सुरक्षा का आनंद लें।
Canva एजुकेशन को पसंद करने वाले दुनिया भर के हज़ारों स्कूलों में शामिल हों
“मैं स्कूल के बाहर खुद को एक क्रिएटिव व्यक्ति मानता हूँ। मुझे पेंटिंग, आर्ट और क्राफ़्ट पसंद है। लेकिन स्कूल में, मेरी क्रिएटिविटी टेक्नॉलॉजी के ज़रिए आती है। एक टीचर के तौर पर, अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर लेसन दिखाने के मुकाबले, Canva में लेसन को लागू करना कहीं ज़्यादा मज़ेदार है।”
लिज़ जॉनसन
असिस्टेंट प्रिंसिपल, विर्रेंडा पब्लिक स्कूल
Canva एजुकेशन के बारे में और यह आपके स्कूल संगठन के लिए किस तरह फ़ायदेमंद हो सकता है, यह जानने के लिए अपनी सुविधा के अनुसार हमारा ऑन-डिमांड वेबिनार देखें।
हाँ! Canva एजुकेशन 100% मुफ़्त है, जिसमें कोई पेवॉल या छिपी हुई शर्तें नहीं हैं।
यह हमारी प्रतिबद्धता है कि Canva K-12 (प्राइमरी और सेकंडरी) एजुकेटर्स, उनके विद्यार्थियों के साथ-साथ योग्य स्कूल डिस्ट्रिक्ट्स और संस्थानों के लिए 100% मुफ़्त रहेगा।
Canva एजुकेशन टीचर्स, विद्यार्थियों और स्टाफ़ को 100% मुफ़्त में विज़ुअल कम्युनिकेशन की सुविधा के साथ आसानी से अपना बेहतरीन काम करने के लिए सशक्त बनाता है।
चाहे आप भविष्य के कौशल सीख रहे/रही हों, क्लासरूम को क्रिएटिव ढंग से आकर्षित कर रहे/रही हों, ग्रुप असाइनमेंट पर साथ मिलकर काम कर रहे/रही हों, न्यूज़लेटर बना रहे/रही हों, यह सब Canva के साथ किया जा सकता है और सभी की क्षमता को अनलॉक किया जा सकता है।
Canva फ़ॉर स्कूल ऐंड डिस्ट्रिक्ट्स के साथ, आपका पूरा स्कूल या डिस्ट्रिक्ट, 100% मुफ़्त में बड़े पैमाने पर Canva एजुकेशन के सभी फ़ीचर्स को ऐक्सेस कर सकता है। इसमें Canva एजुकेशन के सभी फ़ायदों के साथ ही, आपके अपने ब्रैंड हब में ब्रैंड किट की ऐक्सेस भी मिलती है, जिससे आप एकरूपता, सुरक्षा, सेंट्रलाइज़ की गई अकाउंट प्रोविज़निंग, टूल इंटीग्रेशन आदि सुनिश्चित कर सकते हैं।
Canva के ज़्यादातर प्रीमियम फ़ीचर्स Canva एजुकेशन में शामिल हैं। साथ ही, खास तौर पर एजुकेटर्स के लिए बनाए गए फ़ीचर्स, जैसे LMS इंटीग्रेशन, विद्यार्थियों के साथ काम और असाइनमेंट शेयर करने की क्षमता, उच्च गुणवत्ता वाले हज़ारों शैक्षिक टेम्प्लेट्स और बहुत कुछ।
स्कूल डिस्ट्रिक्ट और संस्थाएँ भी एंटरप्राइज़ स्तर के सुरक्षा फ़ीचर्स, SSO के ज़रिए डिप्लॉयमेंट, ऑनबोर्डिंग सपोर्ट और प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट ट्रेनिंग का आनंद ले सकती हैं - और वह भी पूरी तरह मुफ़्त।
Canva एजुकेशन, K-12 (प्राइमरी और सेकंडरी) लेवल के स्कूलों, डिस्ट्रिक्ट्स और व्यक्तिगत एजुकेटर्स के लिए उपलब्ध है।
विद्यार्थी क्लासरूम में विज़ुअल रूप से डिज़ाइन बना सकते हैं, साथ मिलकर काम कर सकते हैं और कम्युनिकेट कर सकते हैं, जबकि टीचर्स और ऐडमिनिस्ट्रेटर्स समय बचा सकते हैं और अपनी ऑडियंस को आसानी से आकर्षित कर सकते हैं। पात्रता संबंधी दिशानिर्देशों(नए टैब या विंडो में खुलता है) की हमारी पूरी सूची देखें।
Canva फ़ॉर स्कूल ऐंड डिस्ट्रिक्ट्स, केवल योग्य स्कूल डिस्ट्रिक्ट्स और संस्थानों के K-12 (प्राइमरी और सेकंडरी) एजुकेटर्स, विद्यार्थियों और स्टाफ़ के लिए उपलब्ध है। पात्रता संबंधी दिशानिर्देशों(नए टैब या विंडो में खुलता है) की हमारी पूरी सूची देखें। उच्च शिक्षा संस्थान Canva फ़ॉर कैंपस(नए टैब या विंडो में खुलता है) की ऐक्सेस पा सकते हैं।
Canva फ़ॉर स्कूल ऐंड डिस्ट्रिक्ट्स के साथ, आपके स्कूल में हर कोई बड़े पैमाने पर Canva एजुकेशन के सभी फ़ीचर्स का उपयोग कर सकता है।
Canva फ़ॉर स्कूल ऐंड डिस्ट्रिक्ट्स की तकनीकी ज़रूरतों में यह शामिल है:
कोई बात नहीं। आपके स्कूल या डिस्ट्रिक्ट्स के Canva के साथ इंटीग्रेट होने के बाद, यूज़र्स को न केवल अपनी मैनेज की जा रही नई स्कूल टीमों की ऐक्सेस मिलेगी, बल्कि वे अपने पहले से मौजूद कॉन्टेन्ट की ऐक्सेस कर सकेंगे। यह सब कुछ एक ही लॉगिन के ज़रिए ऐक्सेस किया जा सकेगा।
Canva फ़ॉर स्कूल ऐंड डिस्ट्रिक्ट्स के ये फ़ायदे हैं:
और जानना है? शुरू करने के लिए हमसे संपर्क करें(नए टैब या विंडो में खुलता है)।
एजुकेशन और डिस्ट्रिक्ट के लिए हमारी विशेष सेवाएँ, FERPA और COPPA के अनुरूप हैं। साथ ही, हमने नैशनल डेटा प्राइवेसी एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किए हैं। हम GDPR अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध हैं और स्कूल के लिए सुरक्षित कॉन्टेन्ट मुहैया कराते हैं।
हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि विद्यार्थी Canva की पूरी क्षमता का उपयोग करने के साथ ही, Canva की लाइब्रेरी में ऐक्सेस किए जा रहे कॉन्टेन्ट के संदर्भ में भी सुरक्षित रहें।
Canva कई स्तरों वाले सुरक्षा उपायों का उपयोग करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे Canva एजुकेशन प्लेटफ़ॉर्म का कॉन्टेन्ट स्कूल और विद्यार्थियों लिए सुरक्षित है। ब्लॉक किए गए खोज शब्दों के सेट के साथ-साथ हम एक बेहतरीन मशीन लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म का भी फ़ायदा उठाते हैं। यह लाखों फ़ोटो और ग्राफ़िक्स के हमारे मौजूदा कलेक्शन को स्कैन करता है, ताकि Canva एजुकेशन यूज़र्स के लिए “स्कूल के लिए सुरक्षित नहीं” कॉन्टेन्ट की पहचान की जा सके, उसे फ़्लैग किया जा सके और उसका ऐक्सेस हटाया जा सके। ह्यूमन कॉन्टेन्ट मॉडरेटर्स हमारे कलेक्शन रिव्यू करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारी “स्कूल के लिए सुरक्षित नहीं” परिभाषाओं का अनुपालन किया जा रहा है।
हमारी शैक्षणिक रिसोर्स की व्यापक लाइब्रेरी(नए टैब या विंडो में खुलता है) का इस्तेमाल करके Canva का उपयोग करना सीखें। इसमें प्रोडक्ट ट्यूटोरियल, कोर्सज़ और रिसोर्स या टीचर्स के लिए साथी टीचर्स द्वारा डिज़ाइन किए गए विद्यार्थी रिसोर्स शामिल हैं।
सीखने और साथी टीचर्स से प्रेरित होने के लिए हमारे वैश्विक या स्थानीय ऑनलाइन टीचिंग कम्युनिटी में शामिल हों। [Facebook पर हमसे जुड़ें](नए टैब या विंडो में खुलता है)[Twitter पर हमें फ़ॉलो करें](नए टैब या विंडो में खुलता है)
Canva आपके पूरे स्कूल या एजुकेशन टीम के लिए लगातार रणनीतिक मदद मुहैया कराता है, जिसमें ज़्यादा जानकारी वाली और पसंद के हिसाब से बनाई गई रिपोर्टिंग, रिसोर्स और टीचर्स और आपके स्कूल के लिए प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट शामिल है।
Canva सबसे लोकप्रिय क्लासरूम टूल्स के साथ इंटीग्रेट करता है, जिनमें कैनवास, Google Classroom, Schoology, Classlink, PowerSchool, Infinite Campus, Aeries, Skyward, Global Grid for Learning वगैरह शामिल हैं, यहाँ देखें(नए टैब या विंडो में खुलता है)।
K-12 (प्राइमरी या सेकंडरी) के टीचर्स, स्कूल और स्कूल सिस्टम, Canva एजुकेशन(नए टैब या विंडो में खुलता है) या Canva फ़ॉर डिस्ट्रिक्ट्स के लिए योग्य हैं। अगर आप उच्च शिक्षा में हैं, तो ज़्यादा जानने के लिए, कृपया हमारे Canva फ़ॉर कैंपस पेज(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर जाएँ।